- Hindi News
- धर्म ज्योतिष
- आज से गुजरात में गरबा-डांडिया की धूम: हर्ष संघवी बोले- देर रात तक खेलें गरबा लेकिन भक्ति में खलल डाल...
आज से गुजरात में गरबा-डांडिया की धूम: हर्ष संघवी बोले- देर रात तक खेलें गरबा लेकिन भक्ति में खलल डालने वाले गाने नहीं बजेंगे
सूरत। देशभर में आज से नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डंडिया विश्व विख्यात है। यहां नौ दिनों तक पूरे राज्य में गरबा खेला जाएगा। बड़े पैमाने पर इसका आयोजन किया जाता है। बड़े-बड़े ग्राउंड पर डोम बनाकर गरबा खेला जाता है। इसी बीच खेलैयों के लिए एक और खुशखबरी आई है। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने घोषणा की है कि अब खेलैया देर रात तक गरबा खेल सकेंगे। साथ ही उन्होंने व्यावसायिक गरबा आयोजकों को निर्देश दिये गए हैं कि वे सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करें और किसी भी प्रकार की भक्ति में बाधा पहुंचाने वाली घटना या गीत को चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि मां अंबा की भक्ति, ऑपरेशन सिंदूर की शक्ति और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प गुजरात की नस नस में है। उन्होंने कहा कि गुजरात की इस धरती पर मां अंबा की भक्ति करने वाले लाखों गुजराती देर रात तक पूरे उत्साह से गरबा खेल सकें इसके लिए सभी जिलों और शहरों के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छोटे व्यापारी जो शहरों और गांवों में दिन-रात मेहनत करके वस्तुएं बनाते हैं या खाने-पीने के स्टॉल लगाते हैं, उनके लिए भी ऐसी व्यवस्था हो कि नवरात्रि उनके परिवारों के लिए दिवाली जैसी बन जाए।
छोटे-छोटे व्यापारियों के लिए विशेष व्यवस्था
हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य के छोटे-छोटे व्यापारी इस अवसर पर अच्छा व्यवसाय कर सकें, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। इस बार नवरात्रि विशेष है, क्योंकि इसमें मां अंबा की भक्ति, ऑपरेशन सिंदूर की शक्ति और आत्मनिर्भर भारत का संदेश जुड़ा है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी आयोजक, खासकर व्यावसायिक आयोजन करने वाले, खिलाड़ियों और उनके परिवारों के लिए उत्तम व्यवस्थाएं करेंगे।
भक्ति में खलल डालने वाले गीत नहीं चलेंगे
हर्ष संघवी ने साफ कहा कि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यावसायिक गरबा आयोजकों को पूरी व्यवस्था करनी होगी और इस दौरान ऐसा कोई गीत नहीं बजे जिससे भक्ति में खलल पड़े। यह हमारी संस्कृति है और इसे बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। हर्ष संघवी ने खेलैयों से अपील की कि वे पूरी ऊर्जा और शक्ति से गरबा खेलने जाएं। किसी प्रकार की चिंता न करें क्योंकि सभी व्यवस्थाएं पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई हैं। खासकर बहनों और बेटियों से उन्होंने कहा कि यदि कहीं छोटी सी भी परेशानी दिखे या रास्ते में कोई दिक्कत हो तो तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें। गुजरात पुलिस हर समय आपकी मदद के लिए उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग जहां भी जाएं, अपने माता-पिता, परिवार और मित्रों को पूरी जानकारी दें।
About The Author
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged. It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.

