शर्त रखकर पति ने पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करवाया

Hindi Khabarchhe Picture
On

यह मामला बिहार के समस्तीपुर जिला के वीरनामा गांव का है जहा भरी पंचायत में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद की और पति से अलग होने का निर्णय लिया, पति को भी पत्नी की जिद माननी पड़ी और पंचायत के बिच पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करवाया, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l 

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के देसुआ गांव की रहने वाली महिला की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले वैशाली जिले के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद दंपती के दो बच्चे हुए, लेकिन बीमारी के कारण एक बच्चे की मृत्यु हो गई। इसके बाद पति-पत्नी अपने एक बच्चे के साथ सामान्य जीवन जी रहे थे।

इसी दौरान महिला का समस्तीपुर जिले की वीरनामा पंचायत के अंतर्गत सुपौल गांव के एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। जब इस रिश्ते की जानकारी पति को हुई, तो घर में विवाद बढ़ने लगा। परिजनों और ग्रामीणों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला अपने फैसले पर कायम रही।

2
zeenews

अंततः मामले के समाधान के लिए प्रेमी के गांव स्थित वीरनामा पंचायत सरकार भवन में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक के दौरान महिला को पति के साथ रहने के लिए काफी समझाया गया और सामाजिक मर्यादाओं का हवाला भी दिया गया, लेकिन महिला ने स्पष्ट रूप से प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जताई।

काफी देर तक चली पंचायत के बाद पति ने यह शर्त रखी कि उनका पुत्र उसके पास रहेगा, तभी वह पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने पर सहमत होगा। महिला ने पंचायत में ही अपने बच्चे को पति के हवाले कर दिया। इसके बाद पति ने पत्नी का हाथ पकड़कर प्रेमी के हाथ में सौंप दिया और पंचायत की मौजूदगी में दोनों का विवाह करा दिया गया।

हालांकि पंचायत में मौजूद कुछ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस फैसले को सही नहीं माना, लेकिन हालात को देखते हुए इसे अंतिम समाधान बताया गया। शादी के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें महिला और उसका प्रेमी विवाह को लेकर खुश नजर आ रहे हैं। शादी के बाद पति अपने बच्चे को लेकर घर लौट गया। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग पक्ष और विपक्ष में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 
 

About The Author

More News

EV गाड़ीयो के टायर नोर्मल गाड़ियों से ज़्यादा क्यों घिसते है?

Top News

EV गाड़ीयो के टायर नोर्मल गाड़ियों से ज़्यादा क्यों घिसते है?

आजकल इलेक्ट्रिक कारों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। कई लोग पेट्रोल और डीज़ल गाड़ियों को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर...
टेक और ऑटाे 
EV गाड़ीयो के टायर नोर्मल गाड़ियों से ज़्यादा क्यों घिसते है?

सैमसंग ने पेश किया भारत में नया फ़ोन, 50 MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी, कीमत ₹12,999

आज 9 फरवरी को सैमसंग ने भारत में F सीरीज में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी F70e को लॉन्च कर दिया है,...
बिजनेस 
सैमसंग ने पेश किया भारत में नया फ़ोन, 50 MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी, कीमत ₹12,999

शर्त रखकर पति ने पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करवाया

यह मामला बिहार के समस्तीपुर जिला के वीरनामा गांव का है जहा भरी पंचायत में एक महिला ने अपने प्रेमी...
राष्ट्रीय  
शर्त रखकर पति ने पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करवाया

सूरत में 'स्पेशल 26' स्टाइल में फर्जी IT रेड; सूट बूट, टाई, काला चश्मा और हाथ में फाइलें भी...

गुजरात के सूरत में फिल्म 'स्पेशल 26' जैसी कहानी सच हो गई है। एक आदमी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर कपड़ा...
राष्ट्रीय  
सूरत में 'स्पेशल 26' स्टाइल में फर्जी IT रेड; सूट बूट, टाई, काला चश्मा और हाथ में फाइलें भी...

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.