- Hindi News
- बिजनेस
- सैमसंग ने पेश किया भारत में नया फ़ोन, 50 MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी, कीमत ₹12,999
सैमसंग ने पेश किया भारत में नया फ़ोन, 50 MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी, कीमत ₹12,999
आज 9 फरवरी को सैमसंग ने भारत में F सीरीज में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी F70e को लॉन्च कर दिया है, इस बजट स्मार्टफोन में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी जैसे फीचर मिलते है और मीडियाटेक डायेमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 6.7-इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ लाया है l
सैमसंग गैलेक्सी F70e को दो वैरियंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹12,999 की कीमत पर उपलब्ध होगा, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वैरियंट की कीमत ₹14,999 रखी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 17 फरवरी से शुरू होगी।

डिजाइन: लैदर फिनिश के साथ प्रीमियम लुक
नए सैमसंग स्मार्टफोन का बैक पैनल लैदर फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक के साथ सॉफ्ट टच भी देता है। यह फिनिश फोन को उंगलियों के निशान और हल्के स्क्रैच से काफी हद तक सुरक्षित रखती है। कंपनी इसे दो आकर्षक कलर ऑप्शन—लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू—में पेश कर रही है।
फोन के फ्रंट में पतले बेज़ल्स वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और सभी जरूरी बटन मौजूद हैं। यह सैमसंग स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

सैमसंग गैलेक्सी F70e में दमदार पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी भारी इस्तेमाल के बाद भी आसानी से दो दिन तक चल सकती है। इसके अलावा, फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
परफॉर्मेंस: सैमसंग गैलेक्सी F70e को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना चिपसेट है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz से 2.4GHz तक जाती है।
मीडियाटेक ने इस प्रोसेसर को 2024 में लॉन्च किया था, ऐसे में गैलेक्सी F70e में दो साल पुराना चिपसेट दिया जाना कुछ सैमसंग यूजर्स को निराश कर सकता है। हालांकि, फोन एंड्रॉयड आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी इसमें 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

