विश्व का सबसे महंगा फुटबॉल क्लब खरीदेगा RCB? 16,300 करोड़ रुपये की लगाई बोली

Hindi Khabarchhe Picture
On

IPL शुरू होने में अब केवल डेढ़ महीना बचा है, ऐसे में RCB को खरीदने की रेस और तेज हो गई है। दुनिया भर के कई बड़े उद्योगपति इस टीम को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला सबसे पहले दिलस्चपी दिखाने वाले व्यक्ति थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग नौ कंपनियां RCB को खरीदने के इच्छुक हैं। बता दें कि डियाजियो ने नवंबर में RCB को बिक्री के लिए पेश किया था। इसी बीच, एक और बड़ा नाम सामने आ रहा है। अवराम ग्लेजर परिवार, जो इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक हैं। खास बात यह है कि उन्होंने RCB के लिए 1.8 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,300 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। यह पहली बार नहीं है जब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कोशिश की है, वे इससे पहले भी प्रयास कर चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम का मालिक कौन बनता है।

RCB1
zeenews.india.com

RCB 2008 से IPL खेल रही है और 2025 में उसने अपना पहला खिताब जीता था। फ्रेंचाइजी की महिला टीम दो बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) जीत चुकी है। इसके साथ ही RCB, IPL और WPL दोनों में एक साथ 'डिफेंडिंग चैंपियन' बनने वाली पहली फ्रेंचाइजी बन गई है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL ट्रॉफी जीती थी, जबकि रजत पाटीदार के नेतृत्व में RCB ने अपना पहला IPL खिताब अपने नाम किया था।

RCB2
x.com

'स्टेट ऑफ प्ले' वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, RCB का मूल्यांकन 1 बिलियन डॉलर से 1.8 बिलियन डॉलर के बीच होने का अनुमान है। अब तक कुल नौ पक्षों ने अपनी बोली जमा की है। हालांकि, यह पूरा मामला अभी शुरुआती चरण में है। जानकारी के अनुसार, बोली प्रक्रिया का दूसरा दौर अगले हफ्ते शुरू होगा। इस दौर में RCB सभी नौ बोलियों को शॉर्टलिस्ट करेगी, और फिर शॉर्टलिस्ट की गई कंपनियां मुख्य बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी।

RCB3
msn.com

मैनचेस्टर यूनाइटेड और टाम्पा बे बुकेनियर्स के स्वामित्व के लिए मशहूर अवरम ग्लेज अब धीरे-धीरे क्रिकेट में भी प्रवेश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 'लांसर कैपिटल' के माध्यम से यूएई की ILT20 लीग में 'डेजर्ट वाइपर्स' टीम का संचालन करते हैं और पिछले कुछ वर्षों से भारत में मिलने वाले अवसरों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। अब यह देखना रोमांचक होगा कि क्या वह विराट कोहली की टीम का मालिकाना हक हासिल कर पाते हैं या नहीं।

About The Author

More News

सूरत में 'स्पेशल 26' स्टाइल में फर्जी IT रेड; सूट बूट, टाई, काला चश्मा और हाथ में फाइलें भी...

Top News

सूरत में 'स्पेशल 26' स्टाइल में फर्जी IT रेड; सूट बूट, टाई, काला चश्मा और हाथ में फाइलें भी...

गुजरात के सूरत में फिल्म 'स्पेशल 26' जैसी कहानी सच हो गई है। एक आदमी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर कपड़ा...
राष्ट्रीय  
सूरत में 'स्पेशल 26' स्टाइल में फर्जी IT रेड; सूट बूट, टाई, काला चश्मा और हाथ में फाइलें भी...

स्मार्टफोन को देने वाली है चुनौती: सैटेलाइट से जुड़ेगी यह नई डिवाइस, Elon Musk की तैयारी

गैजेट इंडस्ट्री में जल्द ही एक नया नाम एंट्री करने वाला है। यह नया प्लेयर Elon Musk की कंपनी का...
बिजनेस 
स्मार्टफोन को देने वाली है चुनौती: सैटेलाइट से जुड़ेगी यह नई डिवाइस, Elon Musk की तैयारी

दूल्हे ने शादी के लिए ऐसा कार्ड छपवाया कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल 

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अनोखा शादी का कार्ड वायरल हुआ है। यहां एक परिवार में 2 शादी के...
राष्ट्रीय  
दूल्हे ने शादी के लिए ऐसा कार्ड छपवाया कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल 

आरएसएस के शताब्दी समारोह में पहुंचे सलमान खान, भागवत बोले- संघ किसी के खिलाफ नहीं, भारत में रहने वाले सभी हिंदू

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर देशभर में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।...
राजनीति 
आरएसएस के शताब्दी समारोह में पहुंचे सलमान खान, भागवत बोले- संघ किसी के खिलाफ नहीं, भारत में रहने वाले सभी हिंदू

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.