एग्जाम पेपर में भी आ गया 'धुरंधर 2', एकाउंट्स के सवाल में आये फ़िल्मी किरदारों के नाम

Hindi Khabarchhe Picture
On

आज के ज़माने में सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है. कभी किसी विवाह का वीडियो ट्रेंड करता है तो कभी किसी स्कूल या कॉलेज का अद्भुत कारनामा लोगों का लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है, इस बार भी कुछ वैसा ही हुआ है, जहां एक मूवी का नाम और उसके किरदार सीधे क्लासरूम तक पहुंच गए. लेकिन ये कोई फ़िल्मी चर्चा, निबंध या डिबेट का पात्र नहीं था, बल्कि अकाउंट्स के एग्जाम पेपर में दिखाई दिया। जी हां, एक वायरल हुआ सवाल पत्र  इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें "धुरंधर 2" के किरदारों के नाम को उपयोग, अकाउंट्स के सवालों में हुआ है. इस विशेष तरीका ने छात्रों के साथ-साथ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओ को भी चौका दिया है

परीक्षा में भी धुरंधर का खुमार सिर चढ़कर बोला

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह एग्जाम पेपर लोगों को हंसी के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर रहा है। आमतौर पर अकाउंट्स के पेपर में राम, श्याम या मोहन जैसे नाम देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग था। इस पेपर में फिल्म Dhurandhar 2 के किरदारों के नामों का इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरा पेपर फिल्मी अंदाज़ में नजर आया।

acconts paper
prabhatkhabar.com

चौधरी असलम से लेकर जमील जमाली तक पर सवाल पूछे गए

पहले प्रश्न में लिखा था, “जमील जमाली, एसपी चौधरी असलम और यालीना जमाली एक फर्म के पार्टनर हैं और मुनाफा बराबर हिस्से में बांटते हैं। एसपी चौधरी के रिटायर होने पर नया प्रॉफिट शेयरिंग रेश्यो क्या होगा?” यह सवाल पढ़कर छात्रों के चेहरे पर मुस्कान आ गई, क्योंकि इसमें इस्तेमाल किए गए नाम काफी अलग और दिलचस्प थे।

आगे और मजेदार है सवालों की कहानी

दूसरे सवाल में अजय सान्याल और सुशांत बंसल की पार्टनरशिप में मोहम्मद आलम को शामिल करने की बात कही गई, जहां आलम 1,00,000 रुपये कैपिटल और 50,000 रुपये गुडविल के रूप में लाता है। छात्रों से इसकी जर्नल एंट्री पास करने को कहा गया। सवाल भले ही सामान्य अकाउंट्स जैसा था, लेकिन इसमें इस्तेमाल किए गए नामों ने इसे खास बना दिया।

6219475509674970188

हमजा अली के सवाल ने सबसे ज़्यादा मुस्कान लायी

तीसरा सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसमें हमजा अली माज़री, रहमान डकैत और उज़ैर बलोच को पार्टनर बताया गया, जो 2:2:1 के अनुपात में मुनाफा बांटते हैं। सवाल में बैलेंस शीट तैयार करने के साथ एक लाइन ने सबका ध्यान खींच लिया, “Rehman Dakait died on December 5, 2025.” इस लाइन को पढ़ते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

यूजर्स ने ले लिए मजे

कई लोगों ने कहा कि ऐसा पेपर देखने से एग्जाम का तनाव भी कम हो जाता है। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि अब पढ़ाई भी एंटरटेनमेंट के साथ हो रही है। वहीं, कुछ ने टीचर्स की क्रिएटिविटी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सवाल छात्रों को बोर नहीं होने देते। कुल मिलाकर, यह एग्जाम पेपर इस बात का उदाहरण बन गया कि पढ़ाई को भी रोचक बनाया जा सकता है। फिल्मी किरदारों के नाम जोड़कर एक साधारण अकाउंट्स पेपर को वायरल कंटेंट में बदल दिया गया

About The Author

More News

Hikvision, Dahua, TP-Link जैसी सभी चीनी CCTV कंपनियों पर 1 अप्रैल से लग सकता है प्रतिबंध

Top News

Hikvision, Dahua, TP-Link जैसी सभी चीनी CCTV कंपनियों पर 1 अप्रैल से लग सकता है प्रतिबंध

चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध के बाद अब चीनी कंपनियों की बारी आ गई है। भारत ने देश में चीनी कंपनियों...
राष्ट्रीय  
Hikvision, Dahua, TP-Link जैसी सभी चीनी CCTV कंपनियों पर 1 अप्रैल से लग सकता है प्रतिबंध

गुजरात के 6 बार के विधायक रह चुके मधु श्रीवास्तव की दूसरी बेटी भी कांग्रेस में शामिल

31 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी की गुजरात यात्रा के बाद 15 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन सहित 383 स्थानीय निकायों के चुनावों...
गुजरात के 6 बार के विधायक रह चुके मधु श्रीवास्तव की दूसरी बेटी भी कांग्रेस में शामिल

कैंसर की mRNA वैक्सीन के बारे में अफवाहें क्यों फैलती हैं?

कैंसर वैक्सीन ऐसी चिकित्सा पद्धति है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और नष्ट...
चर्चा पत्र 
कैंसर की mRNA वैक्सीन के बारे में अफवाहें क्यों फैलती हैं?

 विधायक के बेटे ने लगाई लाल बत्ती, तो ममता बनर्जी ने मंच से ही लगा दी क्लास

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें तय हो गई हैं। बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल से 29 अप्रैल के...
 विधायक के बेटे ने लगाई लाल बत्ती, तो ममता बनर्जी ने मंच से ही लगा दी क्लास

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.