जमीन के बदले किसान को मिला ₹15 करोड़ का मुआवजा, लिया हेलीकाप्टर

Hindi Khabarchhe Picture
On

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सबसे विशाल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट - नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया और दिल्ली-एनसीआर को एक बड़ी सौगात दी l लेकिन इस विकास की सबसे रोचक तस्वीर एयरपोर्ट के आसपास के गावों से आयी है, जहां जमीन के मुआवजे ने किसानों की जीवनशैली को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है l 

15 करोड़ की दौलत और हेलीकॉप्टर का शौक

सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में किशोरपुर और आसपास के गांवों के किसानों के शौक इन दिनों चर्चा में हैं। एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े एक उप-ठेकेदार के मुताबिक, एक स्थानीय किसान को अपनी जमीन के बदले करीब 15 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। कहा जा रहा है कि इस रकम से उसने अपने शौक पूरे किए और एक हेलीकॉप्टर भी खरीद लिया। इतना ही नहीं, अब वह दोस्तों के साथ थाईलैंड घूमने की योजना बना रहा है।

noida-airport

जमीन से आसमान तक: अजय बेनीवाल की कहानी

रिपोर्ट के मुताबिक, बदलाव की एक और मिसाल अजय बेनीवाल हैं। अजय बताते हैं कि पहले वे इलाके के सबसे गरीब लोगों में गिने जाते थे, लेकिन एयरपोर्ट प्रोजेक्ट ने उनकी किस्मत बदल दी। आज वे एयरपोर्ट साइट पर मजदूरों के लिए एक छोटी सेवा चलाते हैं, जिससे हर महीने करीब ₹60,000 कमा रहे हैं। यहां मजदूर काम पर जाते समय अपने हेलमेट और चाबियां सुरक्षित रखवा सकते हैं।

रियल एस्टेट में जबरदस्त उछाल

एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही आसपास की जमीनों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। कमर्शियल प्रॉपर्टी की पूछताछ में 75% और रिहायशी में 56% की वृद्धि देखी गई है। नोएडा के माइक्रो-मार्केट्स ने हाल के समय में करीब 5 गुना तक रिटर्न दिया है। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे पर प्लॉट की कीमतों में 536% और अपार्टमेंट की कीमतों में 158% का बड़ा उछाल दर्ज हुआ है।

70 मिलियन यात्रियों का लक्ष्य

पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बने इस एयरपोर्ट की पहले चरण में सालाना 12 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। आगे चलकर इसका विस्तार 70 मिलियन यात्रियों तक किया जाएगा, जिससे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दबाव काफी हद तक कम होगा।

 

About The Author

More News

Hikvision, Dahua, TP-Link जैसी सभी चीनी CCTV कंपनियों पर 1 अप्रैल से लग सकता है प्रतिबंध

Top News

Hikvision, Dahua, TP-Link जैसी सभी चीनी CCTV कंपनियों पर 1 अप्रैल से लग सकता है प्रतिबंध

चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध के बाद अब चीनी कंपनियों की बारी आ गई है। भारत ने देश में चीनी कंपनियों...
राष्ट्रीय  
Hikvision, Dahua, TP-Link जैसी सभी चीनी CCTV कंपनियों पर 1 अप्रैल से लग सकता है प्रतिबंध

गुजरात के 6 बार के विधायक रह चुके मधु श्रीवास्तव की दूसरी बेटी भी कांग्रेस में शामिल

31 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी की गुजरात यात्रा के बाद 15 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन सहित 383 स्थानीय निकायों के चुनावों...
गुजरात के 6 बार के विधायक रह चुके मधु श्रीवास्तव की दूसरी बेटी भी कांग्रेस में शामिल

कैंसर की mRNA वैक्सीन के बारे में अफवाहें क्यों फैलती हैं?

कैंसर वैक्सीन ऐसी चिकित्सा पद्धति है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और नष्ट...
चर्चा पत्र 
कैंसर की mRNA वैक्सीन के बारे में अफवाहें क्यों फैलती हैं?

 विधायक के बेटे ने लगाई लाल बत्ती, तो ममता बनर्जी ने मंच से ही लगा दी क्लास

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें तय हो गई हैं। बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल से 29 अप्रैल के...
 विधायक के बेटे ने लगाई लाल बत्ती, तो ममता बनर्जी ने मंच से ही लगा दी क्लास

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.