- Hindi News
- राष्ट्रीय
- जमीन बेचकर राम मंदिर को दिया ₹1 करोड़ का चंदा, अब हो रहा अफ़सोस
जमीन बेचकर राम मंदिर को दिया ₹1 करोड़ का चंदा, अब हो रहा अफ़सोस
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी सियाराम उमरवैश्य ने 2018 में राम मंदिर के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये का चंदा दिया था, इससे पहले वो 2018 में चर्चा में आये थे, जब उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये दान करने का एलान किया था. अब चढ़ावा चोरी के आरोपों के बिच सोशल मीडिया पर उनका एक बयान वायरल हो रहा है. उनका कहना है की राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इसी उम्मीद से उन्होंने अपनी जमीन बेची और चंदा दिया, लेकिन चढ़ावा चोरी की खबर सामने आने के बाद उन्हें पछतावा हो रहा है
उमरवैश्य का कहना है की 'मैंने तो यही सोचकर अपनी जमीन बेची कि वह भगवान राम के काम आए। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, इसलिए जीते-जी कुछ अच्छा कर जाना चाहता था l
अब फैसले पर जता रहे हैं पछतावा
कुछ समय पहले तक सियाराम कहते थे कि राम मंदिर का निर्माण देखना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था। लेकिन हाल में चढ़ावे की चोरी जैसी खबरों के बाद उनका नजरिया बदल गया है। उनका कहना है कि अब उन्हें अपनी जमीन दान करने के फैसले पर अफसोस हो रहा है। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई।
सियाराम ने यह भी बताया कि 2018 में कई लोगों ने उन्हें आगाह किया था कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंदिर के पक्ष में नहीं आया, तो उनका दान व्यर्थ हो जाएगा। इसके बावजूद उन्हें पूरा विश्वास था कि फैसला राम मंदिर के पक्ष में आएगा और मंदिर का निर्माण जरूर होगाl

