कोबरा सांप का जहर…कीमत इतनी कि सुनकर चौंक जाएंगे, 6.5ml जहर की 9 करोड़ रुपये में हुई थी डील; सात लोग गिरफ्तार

Hindi Khabarchhe Picture
On

सूरत। कोबरा सांप के जहर की कीमत क्या हो सकती है, यह कितनी कीमती हो सकती है? इसका खुलासा सूरत के एसओजी पुलिस ने किया है। दरअसल, सूरत पुलिस ने 6.5 एमएल के जहर सात लोगों को पकड़ा है। इसकी कीमत 5.85 करोड़ रुपये आंकी गई है। लेकिन एसओजी ने इसकी कीमत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस जहर की डील 9 करोड़ रुपये में हुई थी। वहीं, इस मामले की जड़ अहमदाबाद के घनश्याम सोनी और वडोदरा के प्रशांत शाह के बीच की पुरानी दोस्ती है। घनश्याम सोनी ने प्रशांत शाह और मकरंद को व्यापार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये उधार दिए थे। अब इस 10 लाख के कर्ज को चुकाने के लिए प्रशांत और मकरंद कोबरा सांप का जहर बेचने के लिए तैयार हो गए और धीरे-धीरे इसमें अन्य लोग भी जुड़ते चले गए। इस मामले में सूरत वन विभाग ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों के रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

10 लाख रुपये के उधार से शुरू हुई यह पूरी कहानी

दरअसल, इस पूरे मामले की कड़ी उधार के 10 लाख रुपये से जुड़ी हुई है। घनश्याम सोनी से 10 लाख रुपये उधार लेने के बाद प्रशांत और मकरंद ने वडोदरा में प्लास्टिक इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग का व्यवसाय शुरू किया था। हालांकि इस व्यवसाय में उन्हें सफलता नहीं मिली और जल्द ही भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कारोबार पूरी तरह बंद हो गया और वे घनश्याम से लिए गए पैसे वापस नहीं कर सके, जिससे उनकी आर्थिक और सामाजिक प्रतिष्ठा खतरे में पड़ गई। अब व्यवसाय में घाटा होने के बाद घनश्याम सोनी ने अपने 10 लाख रुपये वापस मांगने शुरू किए और सख्त वसूली करने लगा। वह बार-बार फोन कर या आमने-सामने मिलकर पैसे मांगता था। प्रशांत और मकरंद के पास आय का कोई साधन नहीं बचा था। अब 10 लाख रुपये चुकाने के लिए वे किसी भी रास्ते को अपनाने को तैयार हो गए। इस जहर का नशे में इस्तेमाल किया जाता है।

COBRA1
news18.com

घनश्याम ने कर्ज उतारने के लिए जहर बेचने की सलाह दी

घनश्याम सोनी ने प्रशांत और मकरंद से मुलाकात कर कहा कि तुम्हारी आर्थिक हालत खराब है, इसलिए सांप का जहर बेचकर करोड़ा रुपये कमा सकते हो। उसने दावा किया कि इस जहर को बेचकर करोड़ों रुपये मिल सकते हैं, जिससे 10 लाख का कर्ज और बाकी सभी आर्थिक बोझ आसानी से खत्म हो जाएगा। मुलाकात के दौरान घनश्याम सोनी ने प्रशांत को कोबरा सांप के जहर की बोतल सौंपी। उसने बताया कि इस जहर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत है और इसके ग्राहक आसानी से मिल जाएंगे। प्रशांत और मकरंद ने भी कर्ज से छुटकारा पाने और करोड़पति बनने के लालच में जहर अपने पास रख लिया। इस तरह सांप का जहर बेचने के लिए एक के बाद एक कई लोग जुड़ते चले गए।

कोबरा के जहर की 9.10 करोड़ में डील फाइनल

इधर, केतन शाह के मित्र मनसुख ने इस कीमती जहर के लिए ग्राहक ढूंढने का दावा किया। आरोपियों ने जहर की कीमत 9.10 करोड़ रुपये तय की। डील तय होते ही सभी आरोपी उत्साहित हो गए। डील के लिए सूरत के लसकाणा क्षेत्र स्थित मनसुख की ऑफिस को मुख्य ठिकाना चुना गया। लेकिन सूरत एसओजी को इसकी भनक लग गई। डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बताया कि जब सभी आरोपी लसकाणा के सहजानंद हब में डील के लिए इकट्ठा हुए, तब पुलिस ने सूचना के आधार पर डमी ग्राहक भेजकर जाल बिछाया। मौके से 5.85 करोड़ रुपये की बाजार कीमत वाला कोबरा सांप का जहर जब्त किया गया और सातों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 10 लाख रुपये के चक्कर में वडोदरा के प्रतिष्ठित वकील और व्यापारी समेत पूरी गैंग पुलिस के शिकंजे में फंस गई।

About The Author

More News

तमिलनाडु: विजय सरकार के मंत्री मास्क पहनकर मंदिर पहुंचे, दर्शन करवाने के लिए पुजारी ने पैसे मांगे और फिर जो हुआ...

Top News

तमिलनाडु: विजय सरकार के मंत्री मास्क पहनकर मंदिर पहुंचे, दर्शन करवाने के लिए पुजारी ने पैसे मांगे और फिर जो हुआ...

तमिलनाडु के प्रसिद्ध तिरुचेंदूर सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में भक्तों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है।...
राष्ट्रीय  
तमिलनाडु: विजय सरकार के मंत्री मास्क पहनकर मंदिर पहुंचे, दर्शन करवाने के लिए पुजारी ने पैसे मांगे और फिर जो हुआ...

वापी में करोड़पति जीजा-साली ने GIDC अधिकारी के घर से चुराए सोने के गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वापी GIDC कार्यालय के एक अधिकारी के बंगले में घुसकर अंदर से सोने के आभूषण चुराकर फरार हुए दो आरोपियों...
राष्ट्रीय  
वापी में करोड़पति जीजा-साली ने GIDC अधिकारी के घर से चुराए सोने के गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वैशाली : पति ने जमीन बेचकर पत्नी को बनाया सरकारी टीचर, फिर प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी

वैशाली से एक ऐसा मामला सामने आया है जो रिश्तों, विश्वास और परिवार पर कई सवाल खड़े करता है। एक...
राष्ट्रीय  
वैशाली : पति ने जमीन बेचकर पत्नी को बनाया सरकारी टीचर, फिर प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी

वन नेशन वन इलेक्शन पर बड़ा प्लान: दो चरणों में लागू करने पर विचार, 2029 में 20 राज्यों में एक साथ चुनाव! जानिए फायदा-नुकसान

नई दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की दिशा में केंद्र सरकार अब चरणबद्ध रणनीति पर...
राजनीति 
वन नेशन वन इलेक्शन पर बड़ा प्लान: दो चरणों में लागू करने पर विचार, 2029 में 20 राज्यों में एक साथ चुनाव! जानिए फायदा-नुकसान

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.