अहमदाबाद में IPL फाइनल से होटल इंडस्ट्री की चांदी…दो दिन में हो जाएगी 200 करोड़ रुपये की कमाई, तीन से चार गुना बढ़े कमरों का किराया

अहमदाबाद आने वाली फ्लाइटों का किराया भी आसमान पर, कई विमानों का किराया 35 हजार रुपये तक पहुंचा

Hindi Khabarchhe Picture
On

अहमदाबाद। आईपीएल 2026 के फाइनल में कौन-सी दो टीमें खेलेंगी, यह तय हो चुका है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई रविवार को दो दिग्गज टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला होगा। इस महामुकाबले के लिए केवल दुनियाभर के फैंस ही नहीं बल्कि अहमदाबाद और इसके आसपास के होटल इंडस्ट्री भी उत्साहित हैं।  बता दें कि अहमदाबाद शहर एक बार फिर बड़े क्रिकेट आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है और इसका सीधा असर होटल, ट्रैवल, रेस्टोरेंट तथा टूरिज्म उद्योग पर दिखाई देने लगा है। फाइनल मुकाबले को लेकर देशभर से क्रिकेट प्रशंसकों के अहमदाबाद पहुंचने की संभावना के बीच होटल बुकिंग तेजी से बढ़ रही है, जबकि फ्लाइट किराए और कमरे के दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए हैं। 

ऑफ-सीजन में होटल उद्योग की बल्ले-बल्ले

आमतौर पर मई के अंतिम सप्ताह को होटल उद्योग के लिए ऑफ-सीजन माना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। 30 और 31 मई के दौरान शहर की अधिकांश प्रीमियम होटलें लगभग हाउसफुल हो चुकी हैं। उद्योग से जुड़े जानकारों का अनुमान है कि केवल दो दिनों के भीतर होटल सेक्टर को 200 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा लाभ मिल सकता है। कई होटलों में एक रात ठहरने का किराया 36 हजार रुपये तक पहुंच गया है, जबकि अहमदाबाद आने वाली कई उड़ानों का किराया बढ़कर 35 हजार रुपये तक दर्ज किया जा रहा है।

टैक्सी सेवाएं, रेस्टोरेंट, स्थानीय परिवहन, शॉपिंग की मांग बढ़ जाएगी

आईपीएल फाइनल का लाभ केवल होटल उद्योग तक सीमित नहीं रहेगा। बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों के कारण एयरलाइंस, टैक्सी सेवाएं, रेस्टोरेंट, स्थानीय परिवहन, शॉपिंग और अन्य सेवा क्षेत्रों में भी मांग बढ़ेगी। यही वजह है कि इसे केवल खेल आयोजन नहीं बल्कि शहर की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली बड़ी आर्थिक गतिविधि के रूप में देखा जा रहा है।

अहमदाबाद आने वाले फ्लाइटों की मांग में जबरदस्त उछाल

फाइनल मुकाबले के कारण अहमदाबाद आने वाली फ्लाइटों की मांग में जबरदस्त वृद्धि देखी जा रही है। इसके साथ ही ट्रेन और बस टिकटों की बुकिंग में भी तेजी आई है। इससे पहले भी विश्व कप और अन्य बड़े क्रिकेट आयोजनों के दौरान शहर में यात्रा संबंधी सेवाओं की मांग में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया था। इस बार भी एसजी हाईवे, मोटेरा, चांदखेड़ा और गांधीनगर क्षेत्र की होटलों में सबसे अधिक मांग देखी जा रही है क्योंकि ये इलाके स्टेडियम के नजदीक हैं।

अहमदाबाद में वर्तमान में 20 हजार होटल रूम उपलब्ध

अहमदाबाद में वर्तमान में लगभग 20 हजार होटल रूम उपलब्ध हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का अनुमान है कि आईपीएल फाइनल के दौरान लगभग सभी कमरे बुक हो सकते हैं। शहर में करीब 200 थ्री-स्टार और फाइव-स्टार होटल संचालित हैं। लगातार बढ़ते स्पोर्ट्स और इवेंट टूरिज्म को देखते हुए होटल उद्योग को आने वाले वर्षों में और विस्तार की उम्मीद है। वर्तमान में जिन होटलों के कमरे सामान्य दिनों में 8 से 10 हजार रुपये में उपलब्ध होते थे, उनके किराए बढ़कर 25 से 30 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं।

फाइनल मुकाबले को बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट किया गया

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सोमाणी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मुकाबले आयोजित हुए हैं। अब आईपीएल फाइनल के आयोजन से अहमदाबाद के होटल उद्योग को बड़ा फायदा मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि पहले फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में आयोजित होना था, लेकिन बाद में इसे स्थानांतरित कर अहमदाबाद लाया गया। इस निर्णय से होटल उद्योग के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा लाभ होगा।

कॉलेजों में छुटिटयां और वेकेशन, इसलिए भीड़ बढ़ेगी

वर्तमान समय में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां और वेकेशन का दौर चल रहा है, इसलिए युवाओं में मैच देखने का उत्साह अधिक है। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के लिए शहर पहुंचेंगे और उनमें से अधिकांश को कम से कम एक रात होटल में रुकना होगा। इससे होटल उद्योग को अतिरिक्त कमाई का अवसर मिलेगा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अनुमान जताया कि नियमित दरों की तुलना में होटल कमरों के किराए में लगभग 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त वृद्धि संभव है। उनके मुताबिक केवल इस आयोजन से होटल उद्योग को 150 से 200 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।


आने वाले समय में अहमदाबाद में होटल इंडस्ट्री में निवेश बढ़ सकता है

आने वाले वर्षों में अहमदाबाद में बड़े खेल आयोजनों की संभावनाओं को देखते हुए होटल क्षेत्र में निवेश बढ़ सकता है। कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारियों के संदर्भ में शहर में नई होटल परियोजनाओं पर भी काम हो सकता है। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अहमदाबाद में अपने होटल शुरू करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में शहर में होटल और कमरों की संख्या वर्तमान क्षमता की तुलना में दोगुनी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

अहमदाबाद अब स्पोर्ट्स और इवेंट इकोनॉमी का मजबूत हब बन रहा

आईपीएल फाइनल ने यह भी साबित किया है कि अहमदाबाद अब केवल खेल आयोजनों का केंद्र नहीं रहा, बल्कि स्पोर्ट्स और इवेंट इकोनॉमी का मजबूत हब बनता जा रहा है। हाल के वर्षों में बड़े कॉन्सर्ट, विश्व कप मुकाबलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों ने दिखाया है कि ऐसे कार्यक्रम शहर की अर्थव्यवस्था में सीधे निवेश और खर्च को बढ़ावा देते हैं। यही कारण है कि इस बार आईपीएल फाइनल केवल क्रिकेट मुकाबला नहीं, बल्कि अहमदाबाद के लिए एक बड़े आर्थिक उत्सव के रूप में देखा जा रहा है, जिसका असर शहर के लगभग हर कारोबारी क्षेत्र पर दिखाई देगा।

About The Author

More News

सुनवाई के दौरान अपने चैंबर में पुलिसकर्मी के साथ संबंध बनाती थी जज; हुई कड़ी कार्रवाई

Top News

सुनवाई के दौरान अपने चैंबर में पुलिसकर्मी के साथ संबंध बनाती थी जज; हुई कड़ी कार्रवाई

अमेरिका के अटलांटा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें अदालत की सुनवाई के दौरान एक जज...
विश्व 
सुनवाई के दौरान अपने चैंबर में पुलिसकर्मी के साथ संबंध बनाती थी जज; हुई कड़ी कार्रवाई

इस मासूमियत चेहरे के पीछे का सच जानकर रह जाएंगे हैरान... पहले पति, सास समेत 4 लोगों की हत्या, फिर सभी को कार में डालकर जला दिया

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप धारण...
राष्ट्रीय  
इस मासूमियत चेहरे के पीछे का सच जानकर रह जाएंगे हैरान... पहले पति, सास समेत 4 लोगों की हत्या, फिर सभी को कार में डालकर जला दिया

प्लास्टिक की बनेंगी भारतीय नोटें! RBI पॉलिमर करेंसी शुरू करने पर विचार कर रही है

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) देश में प्लास्टिक (पॉलिमर) की नोटें शुरू करने पर विचार कर रही है। पटना और मुंबई...
बिजनेस 
प्लास्टिक की बनेंगी भारतीय नोटें! RBI पॉलिमर करेंसी शुरू करने पर विचार कर रही है

लोहरदगा: DSP अमित कुमार सिंह ने ऐसा क्या किया कि उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज हो गई?

लोहरदगा में तैनात  DSP अमित कुमार सिंह पर एक युवती ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया, जिससे झारखंड पुलिस...
राष्ट्रीय  
लोहरदगा: DSP अमित कुमार सिंह ने ऐसा क्या किया कि उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज हो गई?

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.