धार्मिक कथा या कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं महिलाएं रहे सतर्क, चोर भीड़ का फायदा उठाकर गले से उड़ा रहे सोने की चेन

Hindi Khabarchhe Picture
On

सूरत। अगर आपके घर की महिलाएं किसी धार्मिक कथा या कार्यक्रम में शामिल होने जा रही हैं तो थोड़ा चोरों से सावधान रहें। खासकर भीड़ में सतर्क जरूर रहें। कोशिश करें कि आभूषण पहन कर न जाएं। दरअसल, चोर अब धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाली महिलाओं के गहनों को निशाना बना रहे हैं। भीड़ का फायदा उठाकर चोर महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ा ले रहे हैं। ऐसा ही मामला हुआ है सूरत शहर के अत्यंत पॉश माने जाने वाले वेसू इलाके में। यहां चोरों ने धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। वेसु स्थित नंदिनी-01 अपार्टमेंट में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने एक साथ सात महिलाओं को निशाना बनाया। इस सामूहिक चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। दरअसल, वेसू में कथा का कार्यक्रम चल रहा था। यह दोपहर तीन बजे से शाम 7 बजे तक का कार्यक्रम था। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। भक्तिमय माहौल और भीड़ का लाभ उठाकर चोर ने महिलाओं की नजर बचाकर उनके गले से कीमती सोने की चेन निकालनी शुरू कर दी। चोर ने सात महिलाओं को निशाना बनाया। महिलाओं को इसका पता तब चला जब कथा का समापन हुआ। 

करीब 7 लाख रुपये का चेन लेकर चोर फरार

इस मामले में वेसू की रहने वाली 68 वर्षीय वृद्धा द्रौपदीबेन पीतांबरदास गुसनानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के अनुसार चोरी की गई सातों चेन का कुल वजन लगभग 140 ग्राम है। इन सोने के आभूषणों की बाजार कीमत करीब 6,77,000 रुपये आंकी गई है। कथा समाप्त होने के बाद जब महिलाओं को पता चला कि उनके गले से चेन गायब हैं तो पूरे पंडाल में हड़कंप मच गया।

शातिर तरीके से घटना को दिया गया अंजाम

चोरी की सूचना मिलते ही वेसू पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, किसी शातिर चोर या चोर गिरोह द्वारा योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। महिलाएं जब कथा में मग्न थीं, तभी बेहद  चालाकी से उनके गले से चेन खींच ली गईं और आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। 

लोगों से सतर्क रहने की अपील

अब वेसू पुलिस ने ऐसी घटना को देखते हुए धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर महिलाओं को विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इधर, द्रौपदीबेन की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।

About The Author

More News

एक्टिवा से भी कम कीमत में कार वाला मजा! 4 पहियों के साथ बैलेंस बनाने की झंझट नहीं, सोफे जैसी आरामदायक सीट

Top News

एक्टिवा से भी कम कीमत में कार वाला मजा! 4 पहियों के साथ बैलेंस बनाने की झंझट नहीं, सोफे जैसी आरामदायक सीट

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में अब दो पहियों के साथ-साथ तीन पहियों और चार पहियों वाले विभिन्न प्रकार के मॉडल आ...
टेक और ऑटाे 
एक्टिवा से भी कम कीमत में कार वाला मजा! 4 पहियों के साथ बैलेंस बनाने की झंझट नहीं, सोफे जैसी आरामदायक सीट

नुसरत भरूचा ने किए महाकाल के दर्शन, तो मौलाना ने एक्ट्रेस के खिलाफ जारी किया फतवा

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा हाल ही में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं, जहां उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन किए...
मनोरंजन 
नुसरत भरूचा ने किए महाकाल के दर्शन, तो मौलाना ने एक्ट्रेस के खिलाफ जारी किया फतवा

क्या महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में सत्ता के लिए NCP फिर से एक होने जा रही है?

महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले NCP (SP) नेता शरद पवार की राजनीति को समझना मुश्किल ही नहीं,...
राजनीति 
क्या महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में सत्ता के लिए NCP फिर से एक होने जा रही है?

कॉर्पोरेट कल्चर पर फिर सवाल... सर्जरी के 24 घंटे बाद भी काम का दबाव, अस्पताल बना नया 'वर्क फ्रॉम होम' 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल...
राष्ट्रीय  
कॉर्पोरेट कल्चर पर फिर सवाल... सर्जरी के 24 घंटे बाद भी काम का दबाव, अस्पताल बना नया 'वर्क फ्रॉम होम' 

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.