- Hindi News
- दोस्ती बदली रिश्ते में: कौन हैं अवीवा बेग? जो बनेंगी प्रियंका गांधी की बहू
दोस्ती बदली रिश्ते में: कौन हैं अवीवा बेग? जो बनेंगी प्रियंका गांधी की बहू
गांधी-नेहरू परिवार में कई साल के बाद खुशियां घर आ रही हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रेहान वाड्रा ने दिल्ली की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि रेहान और अवीवा की सगाई का कार्यक्रम बेहद निजी और सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर दोनों परिवारों के केवल चुनिंदा सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अवीवा और रेहान एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं और यह शादी दोनों परिवारों की पूरी रजामंदी से हो रही है।
कौन हैं अवीवा बेग?
प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और एक प्रभावशाली पृष्ठभूमि से आती हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक 'मॉडर्न स्कूल' से पूरी की है। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में रुचि दिखाई और 'ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी' से जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की।

रेहान वाड्रा: कला और विरासत का संगम
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा एक विजुअल आर्टिस्ट हैं। रेहान की उम्र 25 साल है। जिनका जन्म 29 अगस्त 2000 को हुआ था। मां का नाम प्रियंका गांधी वाड्रा और पिता का नाम रॉबर्ट वाड्रा हैं। जो देश के एक बड़े उद्योगपति हैं। परिवार में बहन मिराया वाड्रा हैं। रेहान के मामा राहुल गांधी हैं। नाना स्वर्गीय राजीव गांधी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी उनकी नानी हैं। रेहान वाड्रा पेशे से एक विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। कला के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे कई बार अपनी फोटोग्राफी की प्रदर्शनी भी लगा चुके हैं। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी छोटी बहन मिराया वाड्रा हैं। राहुल गांधी उनके मामा हैं और सोनिया गांधी उनकी नानी हैं।

