अयोध्या: रामलला का मुकुट गायब, जमीन पर सवाल, अब चढ़ावा चोरी... 2 साल में राम मंदिर के 4 बड़े विवाद

Hindi Khabarchhe Picture
On

अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बन लिया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पिछले दो वर्षों में राम मंदिर से जुड़े चार बड़े विवाद सामने आ चुके हैं, जिनके चलते मंदिर ट्रस्ट और प्रबंधन की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा चढ़ावा चोरी मामले को लेकर जिम्मेदार लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी 2024 को हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कुछ महीनों बाद रामलला के मुकुट के गायब होने का मामला सामने आया था।  इस मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में यह सार्वजनिक हो गया। बताया गया कि मुकुट ट्रस्ट के एक पदाधिकारी के करीबी व्यक्ति के पास से बरामद हुआ था और वह कारसेवकपुरम क्षेत्र में मिला था।

ram-mandi
hindi.news18.com

इसके बाद राम मंदिर से जुड़ी जमीन खरीद को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ। जमीनों की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी और कीमतों को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। हालांकि इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन यह मुद्दा आज भी समय-समय पर चर्चा में बना रहता है।

वहीं, पिछले साल दर्शन पास घोटाला हुआ था।  जांच में पता चला कि कुछ लोग फर्जी पास बनाकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के नाम पर पैसे वसूल रहे थे। इस मामले में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी सामने आई थी। विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की और व्यवस्था में सुधार करते हुए क्यूआर कोड आधारित पास जारी किए गए, जिससे फर्जीवाड़े पर काफी हद तक रोक लगाई गई।

अब चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। आरोप है कि इस मामले में केवल निचले स्तर के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि ट्रस्ट और प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग भी सवालों के घेरे में हैं। लगातार सामने आ रहे विवादों के कारण मंदिर की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और निगरानी तंत्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ram-mandi
amarujala.com

इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले पर भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भगवान राम के चढ़ावे में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी गायब बताए जा रहे हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

About The Author

More News

एक समय थे टीम इंडिया की शान, क्या अब खत्म हो गया इन 5 भारतीय क्रिकेटरों का वनडे करियर?

Top News

एक समय थे टीम इंडिया की शान, क्या अब खत्म हो गया इन 5 भारतीय क्रिकेटरों का वनडे करियर?

भारत के ये 5 क्रिकेटर ऐसे हैं जिनका वनडे करियर लगभग खत्म हो चुका है, और भारतीय वनडे टीम के...
खेल 
एक समय थे टीम इंडिया की शान, क्या अब खत्म हो गया इन 5 भारतीय क्रिकेटरों का वनडे करियर?

छत्तीसगढ़: 'काला जादू, जहरीली शराब या छिपा हुआ खजाना...'; क्या है असली सच्चाई, 8 मौतों की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी

छत्तीसगढ़ का एक गांव इन दिनों डर के साये में जी रहा है। पिछले 3 महीनों में 8 लोगों की...
राष्ट्रीय  
छत्तीसगढ़: 'काला जादू, जहरीली शराब या छिपा हुआ खजाना...'; क्या है असली सच्चाई, 8 मौतों की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी

सूरत में निर्माणाधीन पुल के दो पिलरों के बीच लगाया गया गर्डर का हिस्सा अचानक झुक गया

सूरत में एक बार फिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है।...
सूरत में निर्माणाधीन पुल के दो पिलरों के बीच लगाया गया गर्डर का हिस्सा अचानक झुक गया

अयोध्या: रामलला का मुकुट गायब, जमीन पर सवाल, अब चढ़ावा चोरी... 2 साल में राम मंदिर के 4 बड़े विवाद

अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बन लिया है। प्राण...
धर्म ज्योतिष 
अयोध्या: रामलला का मुकुट गायब, जमीन पर सवाल, अब चढ़ावा चोरी... 2 साल में राम मंदिर के 4 बड़े विवाद

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.