गिरनार की गोद में बसा भवनाथ मंदिर में ‘मिनी कुंभ’ के समान महाशिवरात्रि मेले का प्रारंभ, 55 किलो के दंड पर ध्वजा चढ़ाई गई, विदेशों से भी भक्त आते हैं

Hindi Khabarchhe Picture
On

जूनागढ़। जूनागढ़ की पवित्र गिरनार तलहटी में स्थित भवनाथ महादेव का मंदिर। यहां हर वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर यहां भव्य मेले का आयोजन होता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का मेला ‘मिनी कुंभ’ के रूप में शुरू हुआ है। 11 फरवरी से मेले की शुरुआत हो चुकी है। सुबह साधु-संतों, महंतों और प्रशासनिक तंत्र के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में भवनाथ महादेव के शिखर पर 55 किलो का ध्वजदंड पर धर्मध्वजा फहराई गई। शास्त्रोक्त विधि और पूजा-अर्चना के बाद ‘हर हर महादेव’ और ‘जय गिरनारी’ के नाद के साथ विधिवत रूप से पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया है।

इस वर्ष मिनी कुंभ के आयोजन को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए भरडावाव और गिरनार द्वार से वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका उद्देश्य लाखों की भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना है। आस्था के इस मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु उमड़ते हैं। इसके अलावा भवनाथ तलहटी में जिला पंचायत गेस्ट हाउस के सामने 11 से 14 फरवरी तक प्रतिदिन दो सत्रों में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकारों और स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति रस प्रस्तुत किया जाएगा।

बता दें कि महाशिवरात्रि के मेले को भक्ति, भजन और भोजन का पवित्र त्रिवेणी संगम माना जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालु महादेव के दर्शन के साथ-साथ मेले में धूनी रमाकर बैठे नागा साधुओं के आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। मेले का मुख्य आकर्षण शिवरात्रि की मध्यरात्रि को निकलने वाली साधु-संतों की भव्य ‘रवेडी’ है। यह रवेडी भवनाथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भवनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में पहुंचती है। वहां पवित्र मृगीकुंड में साधुओं और महामंडलेश्वरों द्वारा शाही स्नान किया जाता है, जिसे इस मेले का सबसे आध्यात्मिक पड़ाव माना जाता है।

मेले की व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3500 पुलिसकर्मी तैनात

सुरक्षा के दृष्टिकोण से जूनागढ़ पुलिस द्वारा कड़ा बंदोबस्त किया गया है। मेले मं  कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल लगभग 3500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आधुनिक तकनीक के उपयोग से मेले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भवनाथ पुलिस स्टेशन में विशेष कंट्रोल रूम शुरू किया गया है, जहां से 570 हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बम स्क्वाड की 4 टीमें, डॉग स्क्वाड और 6 क्यूआर टीम भी तैनात हैं।

About The Author

More News

अडानी ग्रुप के खिलाफ ट्वीट करने पर पत्रकार को एक साल की जेल, कोर्ट ने कहा- ‘जो लिखा है उसे साबित करो…

Top News

अडानी ग्रुप के खिलाफ ट्वीट करने पर पत्रकार को एक साल की जेल, कोर्ट ने कहा- ‘जो लिखा है उसे साबित करो…

   पत्रकार रवि नायर को अडानी ग्रुप से जुड़े मानहानि के एक केस में दोषी ठहराया गया है। 10 फरवरी को...
राष्ट्रीय  
अडानी ग्रुप के खिलाफ ट्वीट करने पर पत्रकार को एक साल की जेल, कोर्ट ने कहा- ‘जो लिखा है उसे साबित करो…

साहब, मैं जिंदा हूं...!’ पति ने ही खोली पत्नी की पोल, वो विधवा पेंशन ले रही थी

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है जो सिस्टम की पोल खोलती है। कागज़ों में...
राष्ट्रीय  
साहब, मैं जिंदा हूं...!’ पति ने ही खोली पत्नी की पोल, वो विधवा पेंशन ले रही थी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब जन गण मन से पहले वंदे मातरम् गीत गाया जाएगा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूल और अन्य...
राष्ट्रीय  
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब जन गण मन से पहले वंदे मातरम् गीत गाया जाएगा

गिरनार की गोद में बसा भवनाथ मंदिर में ‘मिनी कुंभ’ के समान महाशिवरात्रि मेले का प्रारंभ, 55 किलो के दंड पर ध्वजा चढ़ाई गई, विदेशों से भी भक्त आते हैं

जूनागढ़। जूनागढ़ की पवित्र गिरनार तलहटी में स्थित भवनाथ महादेव का मंदिर। यहां हर वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही...
धर्म ज्योतिष 
गिरनार की गोद में बसा भवनाथ मंदिर में ‘मिनी कुंभ’ के समान महाशिवरात्रि मेले का प्रारंभ, 55 किलो के दंड पर ध्वजा चढ़ाई गई, विदेशों से भी भक्त आते हैं

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.