- Hindi News
- राजनीति
- 'लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा: जानें क्या है उन्हें पद से हटाने की पूरी प्रक्रिय...
'लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा: जानें क्या है उन्हें पद से हटाने की पूरी प्रक्रिया?'
विपक्षी दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आए हैं। इसके लिए नोटिस भी दे दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आयोजित 'INDIA' ब्लॉक की बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई थी। इसके पीछे कई कारण बताए गए हैं, जैसे कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई थी।
बजट सत्र के पहले हफ्ते के दौरान, स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस के 7 सहित 8 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया था। पिछले हफ्ते, कार्यवाही कई बार स्थगित हुई और विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। सदस्य, पूर्व थल सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण के अंश एक मैजीन में प्रकाशित होने के बाद 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर सरकार से जवाब मांग रहे थे। अब, सवाल यह उठता है कि लोकसभा अध्यक्ष को कैसे हटाया जाता है और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है।
लोकसभा अध्यक्ष को हटाने की प्रक्रिया
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि यह प्रस्ताव संविधान के अनुच्छेद 94-C के तहत लाया जा रहा है। इसमें स्पीकर को हटाने, विपक्ष के नेता को धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने से रोकने, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ कार्रवाई शुरू न करने, कांग्रेस की महिला सांसदों के खिलाफ निराधार आरोप लगाने और 8 विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के विरुद्ध प्रस्ताव लाने का नोटिस देने की तैयारी है।
लोकसभा अध्यक्ष को हटाने की प्रक्रिया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 94 में वर्णित है। नियम बताते हैं कि लोकसभा स्पीकर को केवल सदन में पारित एक विशेष प्रस्ताव के माध्यम से ही हटाया जा सकता है। यह प्रक्रिया कई शर्तों के अधीन है। स्पीकर को हटाने के लिए सबसे पहले सदन में एक प्रस्ताव पेश किया जाता है। इस प्रस्ताव का नोटिस 14 दिन पहले देना अनिवार्य है।
खास बात यह है कि यह प्रस्ताव तभी प्रभावी होता है जब लोकसभा के कम से कम 50 सदस्य इसका समर्थन करें। इस न्यूनतम समर्थन के बिना, प्रस्ताव सदन में स्वीकार नहीं किया जाता है। 14 दिन पहले दिए जाने वाले नोटिस में 50 सदस्यों के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। नोटिस स्वीकार होने के बाद, स्पीकर इस पर चर्चा के लिए तारीख तय करते हैं। चर्चा के लिए समय 10 दिन से अधिक नहीं हो सकता।
यदि लोकसभा में उपस्थित और मतदान करने वाले सांसदों का साधारण बहुमत इस प्रस्ताव के पक्ष में होता है, तो स्पीकर को पद से हटा दिया जाता है। मतदान प्रक्रिया के लिए 2/3 (दो-तिहाई) बहुमत की आवश्यकता नहीं होती, जैसा कि संविधान संशोधनों में होता है। इसके लिए केवल बहुमत ही पर्याप्त है।
क्या हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा में स्पीकर भाग लेंगे?
नहीं, जिस दिन लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होती है, उस समय स्पीकर सदन की अध्यक्षता नहीं करते हैं। उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) कार्यवाही की अध्यक्षता करते हैं। यदि प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो स्पीकर को तत्काल पद छोड़ना पड़ता है। वे संसद सदस्य (सांसद) बने रहते हैं, लेकिन अध्यक्ष नहीं रहते। इस प्रक्रिया के बाद, लोकसभा के नए अध्यक्ष का चयन किया जाता है। लोकसभा के इतिहास पर नजर डालें तो ऐसा एक भी उदाहरण नहीं है जब किसी स्पीकर को इस तरह हटाया गया हो।

