हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe)
दूसरी बाइक हीरो एचएफ डीलक्स है, जो किफायती सेगमेंट में आती है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹57,000 से शुरू होती है। इस मोटरसाइकिल में 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। यह इंजन 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
हीरो एचएफ डीलक्स में एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक लगभग 75 kmpl का माइलेज देती है।
होंडा शाइन (Honda Shine 100)
तीसरी बाइक होंडा शाइन 100 है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹63,405 रखी गई है। इस मोटरसाइकिल में 4-स्ट्रोक SI इंजन दिया गया है, जो 7,500 rpm पर 5.43 kW की पावर और 5,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
माइलेज की बात करें तो होंडा शाइन 100 करीब 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का एवरेज देती है।
टीवीएस रेडियन (TVS Radeon)
चौथी बाइक टीवीएस रेडियन है, जिसमें 109.7cc का 4-स्ट्रोक BS-VI इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,350 rpm पर 6.03 kW की पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
माइलेज के मामले में यह मोटरसाइकिल एक लीटर पेट्रोल में करीब 63 किलोमीटर चलने का दावा करती है। टीवीएस रेडियन की एक्स-शोरूम कीमत ₹68,500 से शुरू होती है।

