- Hindi News
- राजनीति
- यूपी: अरब से नहीं आए आज के मुसलमान, सभी मुसलमान एक समय हिंदू थे; वायरल हुआ कुंडा विधायक राजा भैया का...
यूपी: अरब से नहीं आए आज के मुसलमान, सभी मुसलमान एक समय हिंदू थे; वायरल हुआ कुंडा विधायक राजा भैया का बयान
उत्तर प्रदेश के कुंडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक विवादास्पद बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में जितने भी मुसलमान हैं, उनके पूर्वज हिंदू ही थे। आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उस समय दबाव या भय के आगे घुटने टेक दिए, वे कायर थे, और उन्हीं लोगों ने धर्म परिवर्तन किया। राजा भैया का बयान सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में भारी चर्चा शुरू हो गई है।
रघुराज प्रताप सिंह ने एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसके दौरान उन्होंने टिप्पणी की कि, तमिलनाडु में DMK पार्टी के एक नेता हैं, जिन्होंने कहा था कि सनातन धर्म को ही समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने इसकी तुलना डेंगू और मलेरिया से की। बीमारियों से तुलना करते हुए कहा गया कि हिंदू धर्म सबसे निम्न स्तर का है। 'हिंदुत्व को समाप्त करो'। जरा कल्पना कीजिए कि अगर किसी ने कहा होता कि 'इस्लाम को खत्म करो', पता नहीं कितने फतवे जारी हो गए होते?
उन्होंने आगे कहा कि, सबसे महत्वपूर्ण है कि हम अपने राष्ट्र, अपने धर्म और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार रहें। हमारे लिए यह लड़ाई कोई दूसरा नहीं लड़ेगा। इसलिए हम कहते हैं कि जात-पात के भेदभाव को कहो अलविदा, हम सभी हिंदू भाई-भाई हैं।
उन्होंने कहा कि, आज जितने मुसलमान हैं, वे सभी पहले हिंदू थे। वे अरब या ओमान से नहीं आए हैं। जिनमें श्रद्धा की कमी थी, जो कायर थे, लालची थे, लोभी और निष्ठाहीन थे, उन लोगों ने दबाव में आकर धर्म परिवर्तन किया। हालांकि, हम उन लोगों के वंशज हैं जो धार्मिक थे, वीर थे और बलिदानी थे।

