- Hindi News
- राष्ट्रीय
- एक ऐसी शादी जिसे करने से पहले दूल्हा दुल्हन ने कराया खास टेस्ट
एक ऐसी शादी जिसे करने से पहले दूल्हा दुल्हन ने कराया खास टेस्ट
हरियाणा के चरखी दादरी जिले से सामने आयी एक शादी ने पुरे देश चर्चा का विषय बानी हुई है, जहा एक नवविवाहित जोड़ा ने पारंपरिक रस्मों और दिखावे न करके, शादी से पहले एचआईवी टेस्ट करवाया और रिपोर्ट सामान्य निकलने के बाद डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के फोटो के समक्ष एक दूसरे को अपने जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया
इस ख़ास विवाह की सबसे विशेष बात यह रही कि इस समारोह में कोई दहेज़ नहीं लिया गया, ये विवाह पूरी सादगी के साथ हुआ, न बैंड था, न फिजूलखर्ची की गई, यहाँ तक की पारंपरिक फेरों का आयोजन भी नहीं हुआ। दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर गुलाब के फूल की जगह एक-दूसरे को 'कलम' भेट कर शिक्षा और जागरूकता का सन्देश दिया
चरखी दादरी के रहने वाले मनेंद्र दहिया और मोनिका तंवर पेशे से काउंसलर हैं। दोनों का मानना है कि शादी सिर्फ एक सामाजिक परंपरा नहीं, बल्कि भरोसे और जिम्मेदारी से जुड़ा रिश्ता है। इसी सोच के चलते उन्होंने विवाह से पहले हेल्थ चेकअप को जरूरी माना
दूल्हे मनेंद्र दहिया का कहना है कि युवाओं को बिना किसी झिझक के स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बना रहे।
![]()
वहीं मोनिका तंवर ने कहा कि एचआईवी जैसे मुद्दों पर आज भी समाज खुलकर बात करने से कतराता है, जबकि जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा तरीका है. समारोह में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने बताया कि इस पहल का मकसद युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि आजकल शादियां दिखावे का जरिया बनती जा रही हैं, जबकि जरूरत सादगी और जागरूकता को बढ़ावा देने की है। इस अनोखी शादी को लोग नई सोच और समाज को संदेश देने वाली पहल बता रहे हैं। वहीं मनेंद्र के पिता कृष्ण दहिया का कहना है कि विवाह से पहले स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर उठाया गया ऐसा कदम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उन्होंने युवाओं से भी इस तरह की सोच अपनाने की अपील की।

