यूपी में चुनाव अगले साल, लेकिन अयोध्या बना राजनीति का केंद्र; यहां से लड़ने को योगी-अखिलेश दोनों एक-दूसरे को चुनौती दे रहे

Hindi Khabarchhe Picture
On

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनौती का जवाब देते हुए उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने का न्योता दे दिया। योगी ने कहा कि अखिलेश नामांकन करें, वह भी नामांकन करेंगे। चेलों के जरिए लड़ाई लड़ने के बजाय दोनों नेताओं को आमने-सामने मुकाबला करना चाहिए। योगी के इस बयान के करीब एक घंटे बाद अखिलेश ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा, चंदा और दान चुराने वालों को हराने के लिए समाजवादी पार्टी का एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी है। जनता इस बार घमंड का सारा पानी उतार देगी।
योगी ने शनिवार को बलरामपुर में अखिलेश को चुनौती देते हुए कहा, ‘अखिलेश जी, अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए।’

योगी बोले- सपा के बबुआ अभी से बौखला गए हैं

इससे पहले योगी ने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के बबुआ अभी से बौखला गए हैं। ये माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले और उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले लोग हैं। इनमें हमसे लड़ने की हिम्मत नहीं है। जनता पहले भी इनकी छुट्टी कर चुकी है। इनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या हमारा पावन धाम है। वह बार-बार वहां इसलिए जाते हैं, ताकि विकास कार्यों में कोई कमी न रहे और उत्तर प्रदेश की पहचान पर कोई कलंक न लगे। अयोध्या आस्था का स्थल है। वह वहां चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि विकास के लिए जाते हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने योगी को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं, तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। इस बार अयोध्या ही नहीं, पूरे देश की जनता धर्म और धन चुराने वालों को बख्शेगी नहीं।  

योगी बोले- यूपी में अभी से विकास की शुरुआत

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी विकास की शुरुआत हुई है और आगे बहुत कुछ होना बाकी है। सपा सरकार के दौरान अयोध्या को तीन-चार घंटे बिजली मिलती थी और विकास के रास्ते में बाधाएं खड़ी की जाती थीं। आज वही अयोध्या रामराज्य के नए उदाहरण के रूप में त्रेतायुग की याद दिला रही है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में एनडीए 80% सीटों पर जीत दर्ज करेगा, जबकि विपक्ष को अधिकतम 20% सीटें ही मिलेंगी।

सपा ने प्रदेश को डुबोया, युवाओं के सामने पहचान का संकट

सपा पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि पार्टी राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ी। इनमें से एक सीट अखिलेश के चचाजान रामगोपाल यादव ले गए, जबकि दूसरी सीट एक धन्नासेठ को बेच दी गई। योगी ने तंज कसते हुए कहा कि यही पीडीए है, यानी परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी और ‘पराया धन अपना’। उनके मुताबिक, दलित, पिछड़ा, ब्राह्मण, कायस्थ, वैश्य, क्षत्रिय और खत्री समाज को सीट नहीं दी गई। योगी ने पीडीए का मतलब ‘प्रदेश डुबाऊ एलायंस’ बताते हुए आरोप लगाया कि सपा ने प्रदेश को डुबाया, युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, नौकरियों पर जबरन डकैती डाली और किसानों को बदहाल किया।

राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण में बाधा डाला

योगी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर के निर्माण में बाधा डालने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं। उनके मुताबिक, राजनीतिक विरोध की भी सीमा होती है, लेकिन अब सामान्य शिष्टाचार तक भुला दिया गया है। गाली-गलौज और बेशर्मी के जरिए देश को गुमराह कर अराजकता की ओर ले जाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने विपक्ष पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव जीतने पर विपक्ष इसे अपना पुरुषार्थ बताता है, जबकि हारने पर ईवीएम को दोष देता है। योगी ने प्रशासन को धमकाने, न्यायालय पर टिप्पणी करने और चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस शासन में कॉमनवेल्थ, खाद्यान्न और कोयला समेत कई घोटालों का जिक्र किया और सपा सरकार को घोटालों की सरकार बताया।

अखिलेश बोले- चंदा-दान चुराने वालों के लिए पीडीए प्रहरी ही काफी

योगी के बयान पर अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि पवन का झोंका आएगा और अहंकार सब उड़ जाएगा। अयोध्या में चढ़ावा, चंदा और दान चुराने वालों को हराने के लिए सपा का एक युवा पीडीए प्रहरी ही काफी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरों को क्लीन चिट देने वाले उनके हिस्सेदार होते हैं। अखिलेश ने कहा कि इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। उन्होंने अयोध्या की उन माताओं का भी जिक्र किया, जिन्होंने दुखी मां का सार्वजनिक रूप से अपमान होते देखा है। साथ ही दावा किया कि उनके इंटरनल सर्वे में सामने आया है कि अयोध्या में योगी की तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।

About The Author

More News

यूपी में चुनाव अगले साल, लेकिन अयोध्या बना राजनीति का केंद्र; यहां से लड़ने को योगी-अखिलेश दोनों एक-दूसरे को चुनौती दे रहे

Top News

यूपी में चुनाव अगले साल, लेकिन अयोध्या बना राजनीति का केंद्र; यहां से लड़ने को योगी-अखिलेश दोनों एक-दूसरे को चुनौती दे रहे

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है।...
राजनीति 
यूपी में चुनाव अगले साल, लेकिन अयोध्या बना राजनीति का केंद्र; यहां से लड़ने को योगी-अखिलेश दोनों एक-दूसरे को चुनौती दे रहे

दीपक, सौरव और आशुतोष को एक शर्त पर रिहा किया गया है, एक साल तक वे...

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपक, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह 10 बजे 23 घंटे तक...
राष्ट्रीय  
दीपक, सौरव और आशुतोष को एक शर्त पर रिहा किया गया है, एक साल तक वे...

मात्र 300 रुपये के लिए स्क्रूड्राइवर से 3 लोगों को मार डाला, रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

उत्तराखंड के देहरादून में मात्र 300 रुपये के विवाद के कारण हुए ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके...
राष्ट्रीय  
मात्र 300 रुपये के लिए स्क्रूड्राइवर से 3 लोगों को मार डाला, रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

भारतीयों के लिए सोने की चमक कोई कम नहीं कर सकता, PM मोदी भी नहीं

PM मोदी ने मई और सितंबर में दो बार देश की जनता से कहा था कि एक साल तक सोना...
बिजनेस 
भारतीयों के लिए सोने की चमक कोई कम नहीं कर सकता, PM मोदी भी नहीं

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.