कंटेंट और मनोरंजन के लिए 6000 लीटर पानी बर्बाद, यूट्यूबर सौरव जोशी पर भड़के यूजर्स

Hindi Khabarchhe Picture
On

भारत के सबसे बड़े यूट्यूब व्लॉगर्स में गिने जाने वाले सौरव जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लेकिन लोग उनके इस वीडियो की तारीफ़ नहीं बल्कि जमकर ट्रोल कर रहे है. सौरव जोशी पर आरोप है की सिर्फ एक कंटेंट की कमी के कारण उन्होंने हजारों लीटर पानी पानी बहा दिया। 

उनके एक व्लॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सौरव जोशी सबसे पहले जमीन में एक बड़ा गड्ढा खुदवाते हैं, जिसे मोटी प्लास्टिक शीट से ढक दिया जाता है। इसके बाद एक पानी के टैंकर से करीब 6,000 लीटर साफ पानी उस गड्ढे में भर दिया जाता है और कुछ ही देर में वह एक अस्थायी स्विमिंग पूल का रूप ले लेता है।

6264679692573020679
abplive.com

इसके बाद सौरव, उनके दोस्त और आसपास के कई बच्चे उस पूल में उतरकर नहाते हैं, पानी में खेलते हैं और जमकर मस्ती करते नजर आते हैं। हालांकि वीडियो देखने में मनोरंजक लगता है, लेकिन इंटरनेट पर वायरल होते ही कई लोगों ने इतने बड़े पैमाने पर पानी के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने इसे पानी की फिजूलखर्ची बताते हुए आलोचना की।

सिर्फ एक वीडियो के लिए इतना पानी क्यों?'

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। यूजर्स का कहना है कि देश के कई इलाकों में आज भी लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। कहीं पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं है, तो कहीं लोगों को रोजाना कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। ऐसे हालात में केवल एक व्लॉग शूट करने के लिए हजारों लीटर साफ पानी का इस्तेमाल करना उचित नहीं माना जा सकता।

3rd image

कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक ने लिखा, "इतने पानी से कई परिवार कई दिनों तक अपनी जरूरतें पूरी कर सकते हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, "अब नया ट्रेंड यही है, पानी बहाओ, बर्बादी करो और व्यूज बटोर लो।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि "जब कोई इतना बड़ा यूट्यूबर हो, तो उससे समाज के लिए जिम्मेदार और प्रेरणादायक उदाहरण पेश करने की उम्मीद की जाती है।

फैंस ने किया समर्थन

हालांकि, इस मामले में सभी लोग सौरव जोशी की आलोचना नहीं कर रहे हैं। उनके कई फैंस खुलकर उनके बचाव में भी सामने आए। उनका कहना है कि अगर सौरव ने अपने पैसे से पानी का टैंकर मंगवाया है, तो उसका इस्तेमाल कैसे करना है, यह उनका निजी फैसला है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि जिसे यह वीडियो पसंद नहीं है, वह इसे न देखे और हर बात को विवाद का मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दो अलग-अलग राय देखने को मिल रही हैं। एक पक्ष इसे पानी की फिजूलखर्ची और गैर-जिम्मेदाराना कदम बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे महज मनोरंजन और कंटेंट क्रिएशन का हिस्सा मान रहा है।

इस बीच सौरव जोशी का यह व्लॉग इंटरनेट पर लगातार चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इसके साथ एक बहस भी तेज हो गई है कि क्या सिर्फ मनोरंजन और ज्यादा व्यूज हासिल करने के लिए हजारों लीटर साफ पानी का इस्तेमाल करना सही है, जबकि देश के कई हिस्सों में लोग आज भी पानी की कमी का सामना कर रहे हैं।

About The Author

More News

दिल्ली में सीएम उमर अब्दुल्ला धरने पर बैठे, बोले- ‘सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया’

Top News

दिल्ली में सीएम उमर अब्दुल्ला धरने पर बैठे, बोले- ‘सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया’

जम्मू-कश्मीर को तत्काल पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग और मोदी सरकार से संसद तथा सुप्रीम कोर्ट के समक्ष...
राजनीति 
दिल्ली में सीएम उमर अब्दुल्ला धरने पर बैठे, बोले- ‘सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया’

सावन में महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां? जानिए इसका धार्मिक महत्व

सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं...
धर्म ज्योतिष 
सावन में महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां? जानिए इसका धार्मिक महत्व

‘युवाओं के भविष्य से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे’, पीएम मोदी ने NEET पेपर लीक पर कहा

'कॉकरोच जनता पार्टी' के संसद मार्च के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक पर अपना पहला बयान दिया...
राष्ट्रीय  
‘युवाओं के भविष्य से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे’, पीएम मोदी ने NEET पेपर लीक पर कहा

डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत को मिल गई वैक्सीन: कितने साल तक के लोग लगवा सकेंगे, कितनी डोज लगेगी, जानिए सभी सवालों के जवाब 

नई दिल्ली। हर साल लाखों लोगों को अपनी चपेट में लेने वाले डेंगू के खिलाफ भारत को पहली बार वैक्सीन...
बिजनेस 
डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत को मिल गई वैक्सीन: कितने साल तक के लोग लगवा सकेंगे, कितनी डोज लगेगी, जानिए सभी सवालों के जवाब 

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.