सूरत: सिर्फ 10 हजार रुपए बकाया के लिए इतना बड़ा कदम…नाराज पूर्व कर्मचारी ने मार्केट में लगाई थी आग, 24 करोड़ का नुकसान

आरोपी बोला- एक आम आदमी के लिए 10 हजार की अहमियत क्या होती है, मालिक को अहसास कराना चाहता था

Hindi Khabarchhe Picture
On

सूरत। गुस्से और बदले की भावना में इंसान कुछ भी कर जाता है। बाद में उसे पछतावे के अलावा कुछ नहीं मिलता है। ऐसी ही एक घटना सूरत के सारोली में हुई, जिसे सुनकर सभी चकित हैं। श्यान संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर की रात लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसने जो खुलासे किये हैं, वह काफी चौकाने वाला है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मार्केट में काम कर चुके 33 वर्षीय विनोद पंडित सावले ने कथित तौर पर अपने बकाया 10 हजार रुपए के वेतन को लेकर दो मालिकों से बदला लेने के लिए उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी का कहना है कि उसका इरादा केवल संबंधित मालिकों को सबक सिखाने का था, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि इसके चपेट में कई दुकानें आ गईं। घटना में 14 दुकानदारों को 24 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान होने की बात सामने आई है।

क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद विनोद को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने आग लगाने की बात स्वीकार की है।

जानिए आरोपी के बारे में जिसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया

पुलिस पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसने अप्रैल 2026 में श्याम संगिनी मार्केट में जे कॉर्प इंडिया और जगदंबा टेक्सटाइल में अकाउंटेंट के रूप में काम शुरू किया था। दोनों दुकानों से उसे कुल 30 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता था। आरोपी का कहना है कि मालिक सुमितभाई और हनुमान द्वारकाप्रसाद जवेर उसे काम ठीक से नहीं आने की बात कहकर परेशान करते थे। इसी से परेशान होकर उसने अगस्त में नौकरी छोड़ दी थी। नौकरी छोड़ने के बाद उसे 20 हजार रुपए दिए गए, जबकि करीब 10 हजार रुपए का वेतन बाकी रह गया था।
विनोद के मुताबिक उसने कई बार बकाया रकम मांगी, लेकिन उसे भुगतान नहीं किया गया। लगातार पैसे नहीं मिलने से वह नाराज हो गया। पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी में उसने दोनों मालिकों को सबक सिखाने के लिए मार्केट में आग लगाने की योजना बनाई।

2
indianexpress.com

स्कूल बैग में पेट्रोल छिपाकर पहुंचा था आग लगाने

विनोद ने पुलिस को बताया कि 8 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसने देवध गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से प्लास्टिक की बोतल में 150 रुपए का पेट्रोल खरीदा था। उसने पेट्रोल को अपनी स्कूल बैग में छिपाकर रख लिया। इसके बाद वह मार्केट की बिल्डिंग में पहुंचा और सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करने लगा। उसका मकसद था कि मार्केट पूरी तरह खाली हो जाए, ताकि आग लगाने के बाद वह वहां से निकल सके। रात करीब साढ़े 12 बजे जब मार्केट खाली हो गया तो उसने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली। दुकान के बाहर रखे कपड़ों के पार्सल पर पेट्रोल छिड़का और माचिस से आग लगा दी। इसके बाद वह वहां से भाग गया।

150 रुपए का उसने पेट्रोल खरीदा था

पुलिस पूछताछ में विनोद ने चौंकाने वाली बात बताई। उसके मुताबिक लगातार अपमान और मेहनत की कमाई नहीं मिलने से उसने मालिक को सबक सिखाने का फैसला किया था। उसका कहना था कि वह यह अहसास कराना चाहता था कि एक सामान्य कर्मचारी के लिए 10 हजार रुपए की रकम कितनी मायने रखती है। इसी योजना के तहत उसने 150 रुपए का पेट्रोल खरीदा था। बाद में इसी पेट्रोल का इस्तेमाल मार्केट में आग लगाने के लिए किया गया।

आग ने कई दुकानों को चपेट में लिया

विनोद को अंदाजा नहीं था कि एक दुकान के बाहर रखे कपड़ों के पार्सल से शुरू हुई आग इतनी तेजी से फैलेगी। कुछ ही समय में आग ने आसपास की दुकानों में रखे कपड़ों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में 14 दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस के मुताबिक कुल नुकसान 24 करोड़ रुपए से ज्यादा है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसका उद्देश्य केवल अपने बकाया 10 हजार रुपए को लेकर मालिकों को सबक सिखाना था। पुलिस के अनुसार, उसने यह भी कहा कि वह चाहता था कि मालिकों को सामान्य कर्मचारी के लिए 10 हजार रुपए की रकम की अहमियत का एहसास हो।

आगे क्या…टीवी पर खबर देखकर डर गया, मोबाइल बंद किया

आग लगाने के बाद विनोद को अगले दिन सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों के जरिए घटना की जानकारी मिली। उसने देखा कि आग से भारी नुकसान हुआ है। बाद में उसे यह भी पता चला कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी पहचान तक पहुंच गई है।

यह जानकारी मिलने के बाद वह डर गया। उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया और पत्नी तथा बच्चे के साथ राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर चला गया। वहां से वह अयोध्या पहुंचा। बीते रविवार को ही वह सूरत वापस लौटा था। इसी दौरान मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

More News

सस्ते के चक्कर में अमेरिका से iPhone 18 Pro मंगाने का सोच रहे हैं? तो पहले टैक्स का गणित समझ लें

Top News

सस्ते के चक्कर में अमेरिका से iPhone 18 Pro मंगाने का सोच रहे हैं? तो पहले टैक्स का गणित समझ लें

Apple ने iPhone 17 Pro सीरीज की तुलना में iPhone 18 Pro सीरीज को भारत में बहुत महंगी कीमत पर...
टेक और ऑटाे 
सस्ते के चक्कर में अमेरिका से iPhone 18 Pro मंगाने का सोच रहे हैं? तो पहले टैक्स का गणित समझ लें

भाजपा के पास 10 पार्षद होने के बावजूद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला; RLP-कांग्रेस ने बोर्ड बनाया; '0' का चुनावी गणित बना चर्चा का विषय

राजस्थान के शहरी स्थानीय स्वशासन के चुनावों के बाद, नागौर जिले की मूंडवा नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव राज्य...
भाजपा के पास 10 पार्षद होने के बावजूद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला; RLP-कांग्रेस ने बोर्ड बनाया; '0' का चुनावी गणित बना चर्चा का विषय

'पद्मश्री सम्मान वापस लें': पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से क्यों नाराज है हिंदू सेना? गृह मंत्री अमित शाह से की गई अपील

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों में रहते हैं; हाल ही में, हिंदू सेना...
राजनीति 
'पद्मश्री सम्मान वापस लें': पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से क्यों नाराज है हिंदू सेना? गृह मंत्री अमित शाह से की गई अपील

गुजरात के व्यापारियों में UPI चार्ज को लेकर नाराजगी, बोले- ‘पहले UPI के लिए प्रोत्साहित किया और अब…’

15 अक्टूबर से UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव होगा। 2000 रुपये से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट...
बिजनेस 
गुजरात के व्यापारियों में UPI चार्ज को लेकर नाराजगी, बोले- ‘पहले UPI के लिए प्रोत्साहित किया और अब…’

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.