क्या सामान्य CBC टेस्ट से ब्लड कैंसर का पता लगाया जा सकता है?

Dr. Dinky Gajiwala Picture
On

कई लोग नियमित हेल्थ चेकअप के दौरान कराए जाने वाले CBC (Complete Blood Count) रिपोर्ट हाथ में आने के बाद उसकी कुछ जानकारी देखकर चिंतित हो जाते हैं खासतौर पर जब WBC ज्यादा हों, हीमोग्लोबिन कम हो या प्लेटलेट्स घटे हुए हों, तब मन में तुरंत सवाल उठता हैक्या यह ब्लड कैंसर की निशानी है?

जवाब है... नहीं CBC टेस्ट शरीर में कुछ असामान्य चल रहा होने की शुरुआती चेतावनी दे सकता है, लेकिन केवल CBC के आंकड़ों के आधार पर ब्लड कैंसर होने की बात नहीं कही जा सकती इंफेक्शन, पोषक तत्वों की कमी, कुछ दवाएं, अन्य बीमारियों या बोन मैरो (अस्थि मज्जा) से जुड़ी समस्याओं के कारण भी ब्लड काउंट्स में बदलाव हो सकता है

3

CBC टेस्ट में क्या जांचा जाता है?

CBC यानी Complete Blood Countइस टेस्ट में खून की मुख्य तीन प्रकार की ब्लड सेल्स के बारे में जानकारी मिलती है:

  • रेड ब्लड सेल्स (RBC) – शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती हैं
  • व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) – इंफेक्शन से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं
  • प्लेटलेट्स (Platelets) – थक्का जमने (रक्त के जमने) की प्रक्रिया में मदद करते हैं

इसके अलावा CBC में हीमोग्लोबिन, हीमेटोक्रिट और रेड ब्लड सेल्स के कुछ अन्य मानकों की भी जांच की जाती है हालांकि नॉर्मल रेंज हर लैब, उम्र और अन्य कारकों के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है इसलिए रिपोर्ट में कोई एक आंकड़ा रेफरेंस रेंज से बाहर होने पर उसे सीधा कैंसर मान लेना उचित नहीं है

CBC कब ब्लड कैंसर को लेकर शंका पैदा कर सकता है?

डॉक्टर की चिंता आमतौर पर तब बढ़ती है जब ब्लड काउंट में बदलाव बड़ा, लगातार या बिना किसी कारण के हो, और विशेष रूप से एक से अधिक प्रकार की ब्लड सेल्स में एक साथ असामान्यता देखने को मिले लेकिन यहाँ भी ध्यान देने योग्य बात यह है कि ऐसी असामान्यता केवल कैंसर में ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है

हालांकि, केवल CBC आमतौर पर यह तय नहीं कर सकता कि व्यक्ति को निश्चित रूप से कैंसर है या नहीं

302

CBC रिपोर्ट असामान्य आए तो घबराएं नहीं

CBC में कोई वैल्यू असामान्य आने पर तुरंत कैंसर का सोचकर घबरा जाना सही नहीं है

लेकिन अगर बदलाव काफी ज्यादा हो, बार-बार देखने को मिले या इसके साथ अत्यधिक थकान, बार-बार इंफेक्शन होना, बिना वजह शरीर पर चकत्ते पड़ना या असामान्य ब्लीडिंग जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है

CBC रिपोर्ट को गूगल या चैट जीपीटी (ChatGPT) के भरोसे समझने के बजाय डॉक्टर को दिखाना बहुत महत्वपूर्ण है

About The Author

Dr. Dinky Gajiwala Picture

Dr. Dinky Gajiwala, DNB (Medicine), DNB (Medical Oncology), is a dedicated Medical Oncologist and Consultant at Hope Cancer Clinic, Surat. She specializes in comprehensive cancer treatment and is passionate about empowering patients through education and awareness. With a strong presence on social media, Dr. Gajiwala actively spreads reliable information on breast cancer, chemotherapy, immunotherapy, and other critical aspects of oncology, making cancer care more accessible and understandable for all.

More News

सस्ते के चक्कर में अमेरिका से iPhone 18 Pro मंगाने का सोच रहे हैं? तो पहले टैक्स का गणित समझ लें

Top News

सस्ते के चक्कर में अमेरिका से iPhone 18 Pro मंगाने का सोच रहे हैं? तो पहले टैक्स का गणित समझ लें

Apple ने iPhone 17 Pro सीरीज की तुलना में iPhone 18 Pro सीरीज को भारत में बहुत महंगी कीमत पर...
टेक और ऑटाे 
सस्ते के चक्कर में अमेरिका से iPhone 18 Pro मंगाने का सोच रहे हैं? तो पहले टैक्स का गणित समझ लें

भाजपा के पास 10 पार्षद होने के बावजूद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला; RLP-कांग्रेस ने बोर्ड बनाया; '0' का चुनावी गणित बना चर्चा का विषय

राजस्थान के शहरी स्थानीय स्वशासन के चुनावों के बाद, नागौर जिले की मूंडवा नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव राज्य...
भाजपा के पास 10 पार्षद होने के बावजूद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला; RLP-कांग्रेस ने बोर्ड बनाया; '0' का चुनावी गणित बना चर्चा का विषय

'पद्मश्री सम्मान वापस लें': पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से क्यों नाराज है हिंदू सेना? गृह मंत्री अमित शाह से की गई अपील

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों में रहते हैं; हाल ही में, हिंदू सेना...
राजनीति 
'पद्मश्री सम्मान वापस लें': पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से क्यों नाराज है हिंदू सेना? गृह मंत्री अमित शाह से की गई अपील

गुजरात के व्यापारियों में UPI चार्ज को लेकर नाराजगी, बोले- ‘पहले UPI के लिए प्रोत्साहित किया और अब…’

15 अक्टूबर से UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव होगा। 2000 रुपये से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट...
बिजनेस 
गुजरात के व्यापारियों में UPI चार्ज को लेकर नाराजगी, बोले- ‘पहले UPI के लिए प्रोत्साहित किया और अब…’

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.