वडोदरा में ठग ने थार किराए पर लेकर नया इंजन निकाल दिया और उसकी जगह अपनी कार का खराब इंजन फिट कर दिया

Hindi Khabarchhe Picture
On

अगर आप भी कुछ पैसे कमाने के लिए अपनी गाड़ियाँ किराए पर देते हैं तो सावधान हो जाइए! क्योंकि वडोदरा में धोखाधड़ी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। ठग ने थार कार किराए पर लेकर उसका नया इंजन निकाल दिया और उसकी जगह अपनी थार कार का खराब इंजन फिट करके वापस कर दी। धोखाधड़ी के इस चौंकाने वाले मामले से पुलिस भी दंग रह गई थी।

वडोदरा में रहने वाले और सेल्फ ड्राइव के लिए कार किराए पर देने वाले आकाश भगत ने अपनी 15 लाख की कीमत वाली थार अपने मित्र मेहुल परमार के माध्यम से कृष्णा पांडे को 14 से 17 जुलाई के दौरान प्रतिदिन 4000 रुपये के किराए पर दी थी। आकाश भगत को जब 17 जुलाई को अपनी थार वापस मिली तो उसके इंजन से आवाज आ रही थी और वह 40 से अधिक की स्पीड पर चल नहीं रही थी।

कार वापस देने आए व्यक्ति ने यूरिया की समस्या होने की जानकारी दी थी। समस्या का समाधान न होने पर आकाश भगत ने अपनी थार को गैराज में भेजा तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आकाश भगत की थार में किसी दूसरी पुरानी थार का इंजन बदल दिया गया था। RC बुक के साथ इंजन नंबर की तुलना करने पर वह भी मेल नहीं खा रहे थे। आकाश भगत ने इस बारे में जानकारी लेने के लिए कृष्णा पांडे को फोन किया तो उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया।

thar1
divyabhaskar.co.in

शिकायतकर्ता GPS लोकेशन के आधार पर गैराज तक पहुँचा और संचालक से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि, सन्नीसिंह थार लेकर आया था और अपनी जो पुरानी थार यहाँ पहले से खड़ी थी उसमें इंजन बदलने के लिए कहा था। इंजन बदलने के लिए उसे 15 हजार रुपये दिए गए थे। थार कार के इंजन की इस चौंकाने वाली हेराफेरी के बाद शिकायतकर्ता आकाश भगत ने कहा कि, यह कृत्य किसी इंसान के शरीर से हृदय निकालने के समान है।

जानकारों के अनुसार किसी भी वाहन की RC बुक पर चेसिस नंबर और इंजन नंबर दर्ज होते हैं। इंजन बदलने से गाड़ी की कानूनी पहचान बदल जाती है। RTO के नियम के अनुसार अनुमति के बिना इंजन बदलना एक गंभीर अपराध है। ऐसे मामले में यदि वाहन का दुर्घटना हो जाए या चोरी हो जाए तो इंजन नंबर मेल न खाने के कारण बीमा का क्लेम भी रिजेक्ट हो सकता है। जो लोग सेल्फ ड्राइव के लिए कार किराए पर देते हैं, उन्हें कार में GPS लगाने के अलावा ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक ट्रैकिंग भी लगानी चाहिए। इस डिवाइस से गाड़ी के स्पेयर पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ होने पर नोटिफिकेशन आता है।

आमतौर पर किराए के वाहनों से एक्सेसरीज़ बदल दी जाती हैं। लेकिन, वडोदरा में पहली बार 15 लाख रुपये की थार कार से पूरा इंजन ही बदल दिए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

About The Author

More News

7050mAh बैटरी और DSLR जैसे कैमरे के साथ Vivo S2 लॉन्च, जानें कीमत

Top News

7050mAh बैटरी और DSLR जैसे कैमरे के साथ Vivo S2 लॉन्च, जानें कीमत

अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में एक नया और शानदार विकल्प आ...
टेक और ऑटाे 
7050mAh बैटरी और DSLR जैसे कैमरे के साथ Vivo S2 लॉन्च, जानें कीमत

हैदराबाद: थाली में ज़हर! जीरा-लौंग भी नकली, 247 क्विंटल मिलावटी मसाले जब्त, तीन गिरफ्तार

क्या आपके रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले मसाले पूरी तरह सुरक्षित हैं? क्या आपके रोज़ाना के भोजन में इस्तेमाल होने...
राष्ट्रीय  
हैदराबाद: थाली में ज़हर! जीरा-लौंग भी नकली, 247 क्विंटल मिलावटी मसाले जब्त, तीन गिरफ्तार

चोरी करने के बाद खाटू श्याम के दर्शन को जा रहा था चाेर, सूरत पुलिस ने बीच रास्ते में ही पकड़ लिया

मुंबई के पॉश इलाकों में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक चोर को सूरत पुलिस ने नियोल...
राष्ट्रीय  
चोरी करने के बाद खाटू श्याम के दर्शन को जा रहा था चाेर, सूरत पुलिस ने बीच रास्ते में ही पकड़ लिया

वडोदरा में ठग ने थार किराए पर लेकर नया इंजन निकाल दिया और उसकी जगह अपनी कार का खराब इंजन फिट कर दिया

अगर आप भी कुछ पैसे कमाने के लिए अपनी गाड़ियाँ किराए पर देते हैं तो सावधान हो जाइए! क्योंकि वडोदरा...
राष्ट्रीय  
वडोदरा में ठग ने थार किराए पर लेकर नया इंजन निकाल दिया और उसकी जगह अपनी कार का खराब इंजन फिट कर दिया

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.