- Hindi News
- मनोरंजन
- डॉन 3 को ठुकराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, FWICE ने लगाया इंडस्ट्री में बैन
डॉन 3 को ठुकराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, FWICE ने लगाया इंडस्ट्री में बैन
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ FWICE ने बड़ा कदम उठाया है। FWICE ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी करते हुए इंडस्ट्री से रणवीर के साथ काम न करने की अपील की है। माना जा रहा है कि यह फैसला डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म छोड़ने के कारण लिया गया है।
रणवीर की मुश्किलें बढ़ीं
FWICE और रणवीर सिंह के बीच चल रहे डॉन 3 विवाद में मध्यस्थता के लिए सामने आई थी। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा था कि शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म छोड़ने का ट्रेंड चिंता का विषय बनता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस मुद्दे पर मीटिंग के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
डॉन 3 पहले से ही देरी का सामना कर रही है और अपनी स्टार कास्ट को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। इससे पहले खबर आई थी FWICE के प्रेजिडेंट बी.ऐन तिवारी , चीफ एडवाइजर अशोक पंडित, चीफ सेक्रेटरी अशोक दुबे और ट्रेजरर गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव इस मामले पर एक अहम इंटरनल मीटिंग करने वाले थे। मीटिंग के बाद फेडरेशन की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसले का ऐलान होने की भी उम्मीद जताई गई थी
कब सुलझेगा रणवीर-फरहान विवाद?
डॉन 3 पिछले कई सालों से अलग-अलग वजहों से टलती आ रही है। रणवीर सिंह से पहले किआरा अडवाणी ने प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद खबर आई कि फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले विक्रांत मस्सी ने भी प्रोजेक्ट से दूरी बना ली। हालांकि विवाद तब ज्यादा बढ़ा, जब रणवीर ने अचानक फिल्म छोड़ दी। कहा जा रहा है कि धुरंधर जैसी बड़ी फिल्म के बाद उनके इस फैसले से मेकर्स को झटका लगा।
फरहान अख्तर और रितेश सिद्वनि का दावा है कि रणवीर ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ 10 दिन पहले प्रोजेक्ट छोड़ा, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं रणवीर का कहना है कि फिल्म में लगातार देरी हो रही थी और वह स्क्रिप्ट से भी संतुष्ट नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई मांगी है, जो अब तक नहीं दी गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि इंडस्ट्री में बैन के बाद रणवीर अगला कदम क्या उठाते हैं।

