- Hindi News
- खेल
- न्यूजीलैंड ने भी भारत के आईपीएल की तरह एक नई लीग की घोषणा की, ये 6 टीम होगी हिस्सा
न्यूजीलैंड ने भी भारत के आईपीएल की तरह एक नई लीग की घोषणा की, ये 6 टीम होगी हिस्सा
भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका में सफलतापूर्वक टी20 लीग का आयोजन किया जाता है. इन देशो में होने वाली टी20 लीग की सफलता को देखते हुए न्यूजीलैंड ने भी अपनी टी20 लीग प्रारंभ करने 'की घोषणा की है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का निर्णय है कि सुपर स्मैश टी20 टूर्नामेंट की जगह अब NZ20 फ्रैंचाइज़ी लीग की शुरुआत होगी, जिसमे 6 टीम भाग लेगी। इन 6 टीमों के आईपीएल जैसे अलग-अलग मालिक होंगे और जनवरी 2027 से ये लीग प्रारंभ हो सकती है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का बोलना है की वो केवल पुरुष ही नहीं महिला के लिए भी ये टूर्नामेंट शुरू करेंगे
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने की बड़ी घोषणा
बोर्ड के अध्यक्ष लिंडन ने बताया कि NZ20 लीग के प्रस्ताव में कुछ बदलाव किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हम NZ20 के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि महिला घरेलू टी20 प्रतियोगिता को भी इसमें शामिल किया जाए और उसे पूरा समर्थन मिले। ”उन्होंने यह भी कहा कि हर टीम में देश के स्टार खिलाड़ी मौजूद हों, ताकि युवा क्रिकेटरों को अपने आदर्श खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिल सके
न्यूजीलैंड क्रिकेट को क्या फायदा होगा?
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को टी20 फ्रेंचाइजी लीग शुरू करने से कई लाभ मिल सकते हैं। अगर इस लीग में निजी निवेश आता है, तो बोर्ड की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही, इससे टीम को नए और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी भी मिलेंगे, अधिक फंडिंग से क्रिकेट का इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर होगा। न्यूजीलैंड में जहां रग्बी ज्यादा लोकप्रिय है, वहां अगर क्रिकेट आर्थिक रूप से मजबूत होता है, तो लोगों की रुचि भी इस खेल की ओर बढ़ सकती है

