- Hindi News
- राजनीति
- क्या अभिजीत दीपके NDA में शामिल होंगे? केंद्रीय मंत्री अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर ने दिया जवाब
क्या अभिजीत दीपके NDA में शामिल होंगे? केंद्रीय मंत्री अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर ने दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को NDA में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, जिस पर दीपके का जवाब आ गया है। दीपके ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑफर का कटाक्षपूर्ण अंदाज में अपना जवाब दिया है। अभिजित दिपके NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन शुरू करके चर्चा में आए थे, जिसमें उन्हें सफलता मिली थी। अभिजित दिपके के नेतृत्व में देशभर में हुए छात्रों और युवाओं के आंदोलन के सामने केंद्र सरकार को झुकना पड़ा था और धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
अभिजीत दीपके ने अठावले को क्या जवाब दिया?
अभिजित दिपके ने रामदास अठावले को जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने एक न्यूज क्लिप अटैच की थी. पोस्ट में दिपके ने लिखा कि, एक महीने पहले तक तो मैं एंटी नेशनल और देश विरोधी था। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वे उन पर और प्रदर्शनकारियों पर कटाक्ष कर रहे थे; धर्मेंद्र प्रधान ने तो प्रदर्शनकारियों को ‘आतंकवादियों की B-टीम’ कह दिया था, जबकि भाजपा नेता नितिन नबी ने उन्हें ‘वायरस’ बताया था।
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने दीपके को NDA जॉइन करने का ऑफर दिया था। दीपके को आंबेडकरवादी बताया और कहा कि अभिजीत दिपके को उनकी पार्टी RPI(A) में शामिल होने पर विचार करना चाहिए। अभिजीत युवा हैं और युवाओं में बहुत लोकप्रिय हैं, उन्हें बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के सपने को साकार करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए RPI(A) में शामिल होना चाहिए।
दीपके की प्रशंसा करते हुए अठावले ने कहा कि उन्होंने NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को बहुत मजबूती से लीड किया था। आज तक कई लोगों ने आंदोलनों का नेतृत्व किया है, लेकिन किसी ने भी इतनी सफलता हासिल नहीं की, इसलिए, अभिजीत दीपके से निवेदन है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी के बजाय मेरी रिपब्लिकन पार्टी में आएं, ताकि NDA उनके अनुभव और भावना का उचित उपयोग कर सके। 'कॉकरोच जनता पार्टी' के साथ अभिजीत दीपके का कोई भविष्य नहीं है।

