खेल-खेल में 5 साल के बच्चे ने निगला कुरकुरे के पैकेट में मिला हुआ बॉल, गवाई जान

Hindi Khabarchhe Picture
On

कर्नाटक के मैसूर जिले से एक मामला सामने आया, जहा एक बच्चे ने स्नैक पैकेट के साथ मिली प्लास्टिक की खिलौना गेंद को खेल-खेल में निगल लिया और गेंद उसके गले में अटक गई, जिसके कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और दम घुटने से उसकी जान चली गई. रिपोर्टस के मुताबिक, मृतक की आयु 5 वर्ष थी l

यह मामला गौरिपुरा गांव का बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्चा खेल रहा था और इसी बिच उसने प्लास्टिक की गेंद अपने मुंह में दाल ली. अचानक गेंद बच्चे के गले में फस गई. हालत खराब होने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। 

घटना के बाद परिवार की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसी वजह से फिलहाल आघटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और गांव में उसका परिवार काफी जाना-पहचाना है। मासूम की मौत की खबर से स्थानीय लोग भी गहरे सदमे में हैं।

chil_eat_ball_upscaled
bengali.abplive.com

कुरकुरे के पैकेट के साथ मिली थी प्लास्टिक की गेंद

पुलिस के अनुसार, प्लास्टिक की यह गेंद कुरकुरे के पैकेट में मिलने वाला एक कॉम्प्लिमेंट्री खिलौना थी। आशंका है कि खेलते समय बच्चे ने गलती से उसे निगल लिया। गेंद गले में फंसने के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई।

परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार सदमे में है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तकस्मिक मृत्यु (UDR) का मामला दर्ज नहीं हुआ है और न ही किसी के खिलाफ आपराधिक केस शुरू किया गया है।

शिकायत मिलने पर आगे बढ़ेगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि वह लगातार परिवार के संपर्क में है और मामले की सभी परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आगे की कार्रवाई परिवार द्वारा दी जाने वाली औपचारिक शिकायत के आधार पर तय की जाएगी।

chil_eat_ball 3

फिलहाल किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस परिवार से मिली जानकारी और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

शुरुआती जांच में इसे बच्चे द्वारा गलती से प्लास्टिक की गेंद निगल लेने से हुआ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा माना जा रहा है। हालांकि, यदि शिकायत दर्ज होती है तो नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 


.

About The Author

More News

प्रशांत किशोर विदेश में लाखो डॉलर की नौकरी छोड़ कैसे बने भारत के सबसे चर्चित चुनावी रणनीतिकार?

Top News

प्रशांत किशोर विदेश में लाखो डॉलर की नौकरी छोड़ कैसे बने भारत के सबसे चर्चित चुनावी रणनीतिकार?

प्रशांत किशोर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उनकी सक्रिय भूमिका और...
राजनीति 
प्रशांत किशोर विदेश में लाखो डॉलर की नौकरी छोड़ कैसे बने भारत के सबसे चर्चित चुनावी रणनीतिकार?

अभिजीत दीपके ने अमेरिका में अपनी पढ़ाई के खर्च के दस्तावेज को किया सार्वजनिक, आरोपों पर दिया जवाब

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इनकार किया है l आरटीआई कार्यकर्ता...
राष्ट्रीय  
अभिजीत दीपके ने अमेरिका में अपनी पढ़ाई के खर्च के दस्तावेज को किया सार्वजनिक, आरोपों पर दिया जवाब

खेल-खेल में 5 साल के बच्चे ने निगला कुरकुरे के पैकेट में मिला हुआ बॉल, गवाई जान

कर्नाटक के मैसूर जिले से एक मामला सामने आया, जहा एक बच्चे ने स्नैक पैकेट के साथ मिली प्लास्टिक की...
राष्ट्रीय  
खेल-खेल में 5 साल के बच्चे ने निगला कुरकुरे के पैकेट में मिला हुआ बॉल, गवाई जान

'कोई मुझे यह न बताए कि मुझे क्या करना चाहिए...' आखिर किसे जवाब दे रहे थे संजू सैमसन, वायरल हुआ उनका बयान

भारत के लिए विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ-साथ संजू सैमसन एक बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई...
खेल 
'कोई मुझे यह न बताए कि मुझे क्या करना चाहिए...' आखिर किसे जवाब दे रहे थे संजू सैमसन, वायरल हुआ उनका बयान

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.