इस 17 वर्षीय भारतीय युवा को US की यूनिवर्सिटी ने 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप ऑफर की

Hindi Khabarchhe Picture
On

तमिलनाडु के इरोड में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र प्रणव इलांगो ने कभी प्रतिष्ठित अमेरिकी संस्थानों में पढ़ाई करने का सपना देखा था। अब, वह सपना साकार हो गया है। प्रणव को ब्राउन यूनिवर्सिटी में 3.55 करोड़ रुपये की पूरी छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश दिया गया है। मिली इस बड़ी राशि में उसकी 4 साल की शिक्षा, आवास और भोजन शामिल हैं। प्रणव अब वहां सार्वजनिक स्वास्थ्य और एप्लाइड गणित का अध्ययन करेगा।

pranav-ilango.jpg-5

मीडिया सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, प्रणव इलांगो CS एकेडमी (इरोड) में छात्र है। उसे हांगकांग यूनिवर्सिटी की ओर से 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति का ऑफर भी मिला है। उसने बहुत कम उम्र में ही अपनी अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। केवल 13 वर्ष की उम्र में, प्रणव डेक्सटेरिटी ग्लोबल के नेशनल स्कॉलर डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल हो गया था।

pranav-ilango.jpg-4

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय छात्रों को दुनिया की शीर्ष यूनिवर्सिटियों में प्रवेश और पूरी छात्रवृत्ति प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मिले मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से प्रणव को न केवल अपने शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि एक लीडर और समस्या समाधानकर्ता के रूप में भी आगे बढ़ने का अवसर मिला।
प्रणव के लिए, गणित केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है। यह समस्याओं को समझने और उन्हें हल करने के तरीके खोजने का एक माध्यम है। प्रणव की सॉफ्टवेयर, उद्यमिता, इंजीनियरिंग और समस्या समाधान में गहरी रुचि है। उसकी रुचि अब एक बड़े सवाल पर केंद्रित हो गई है कि, लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी और डेटा का उपयोग कैसे किया जा सकता है? उम्मीद है कि, प्रणव इस सवाल का जवाब जरूर खोज लेगा।

pranav-ilango.jpg-3

प्रणव इलांगो की शैक्षणिक यात्रा कई उपलब्धियों से भरी रही है। प्रणव ने IGCSE गणित में 'वर्ल्ड टॉपर' का खिताब हासिल किया और 'आउटस्टैंडिंग कैम्ब्रिज लर्नर्स' की सूची में उसका नाम शामिल हुआ। इसका अर्थ यह हुआ कि, उसने दुनिया के 140 से अधिक देशों के लाखों छात्रों को पीछे छोड़ते हुए गणित में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए।

pranav-ilango.jpg-2

IGCSE का अर्थ 'इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन' है। जैसे भारत में 10वीं कक्षा के लिए CBSE या ICSE बोर्ड होता है, वैसे ही IGCSE बोर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10वीं कक्षा के समकक्ष है।

About The Author

More News

इस 17 वर्षीय भारतीय युवा को US की यूनिवर्सिटी ने 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप ऑफर की

Top News

इस 17 वर्षीय भारतीय युवा को US की यूनिवर्सिटी ने 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप ऑफर की

तमिलनाडु के इरोड में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र प्रणव इलांगो ने कभी प्रतिष्ठित अमेरिकी संस्थानों में पढ़ाई करने का...
राष्ट्रीय  
इस 17 वर्षीय भारतीय युवा को US की यूनिवर्सिटी ने 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप ऑफर की

‘खुश न हों तो ऑफिस न आएं’, हर्ष गोयनका ने चीन की 'अनहैप्पी लीव' पॉलिसी पर चर्चा छेड़ दी

अगर आप नाखुश हैं तो बिना कारण बताए छुट्टी लेने का अधिकार मिलना चाहिए? चीन की रिटेल कंपनी पांग डोंग...
‘खुश न हों तो ऑफिस न आएं’, हर्ष गोयनका ने चीन की 'अनहैप्पी लीव' पॉलिसी पर चर्चा छेड़ दी

सूरत के सबसे बड़े अस्पताल में प्रताड़ना का मामला: जानिए रैगिंग को लेकर देश में कितने सख्त नियम और कानून हैं, सजा का क्या प्रावधान है?

सूरत। जिले के सबसे बड़े अस्पताल न्यू सिविल में अपने सीनियर्स की रैगिंग से परेशान होकर एक डॉक्टर ने सुसाइड...
राष्ट्रीय  
सूरत के सबसे बड़े अस्पताल में प्रताड़ना का मामला: जानिए रैगिंग को लेकर देश में कितने सख्त नियम और कानून हैं, सजा का क्या प्रावधान है?

भोले की भक्ति से बीमारी भी हारी! 80 साल के परशुराम ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे स्कूटी से निकले कांवड़ यात्रा पर

मुजफ्फरनगर। भक्ति के आगे उम्र और बीमारी भी छोटी पड़ जाती है। इसका अनूठा उदाहरण 80 वर्षीय शिवभक्त परशुराम शर्मा...
धर्म ज्योतिष 
भोले की भक्ति से बीमारी भी हारी! 80 साल के परशुराम ऑक्सीजन सिलिंडर के सहारे स्कूटी से निकले कांवड़ यात्रा पर

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.