- Hindi News
- राष्ट्रीय
- परिवार का आरोप: डॉक्टर ने सामान्य ऑपरेशन बता कैंसर का किया ऑपरेशन, 4 लाख ऐंठे; बेटी ने लगाई पीएम-सीए...
परिवार का आरोप: डॉक्टर ने सामान्य ऑपरेशन बता कैंसर का किया ऑपरेशन, 4 लाख ऐंठे; बेटी ने लगाई पीएम-सीएम से न्याय की गुहार
राजकोट। राजकोट के एक अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर ने मरीज का सामान्य ऑपरेशन बताकर कैंसर का कर दिया। इसके बाद लाखों में बिल भी बना दिया। अब मजबूर परिवार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिख मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि जीतूभाई सोलंकी नाम के मरीज शिव हॉस्पिटल में भर्ती था। उनकी पत्नी ने बताया कि करीब एक साल पहले मरीज के मुंह में छाले होने पर शिव हॉस्पिटल में जांच कराई गई थी। वहां डॉ. कामिल ने जांच के बाद सामान्य ऑपरेशन बताकर अंदर ले जाकर कैंसर का ऑपरेशन कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया शुरुआत में ऑपरेशन का खर्च सिर्फ 50,000 रुपये बताया गया था, लेकिन इलाज के दौरान और उसके बाद कुल 4,00,000 रुपये ऐंठ लिए गए। ऑपरेशन के बाद पति की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। अब डॉक्टर के पास जाते हैं तो कोई उचित जवाब नहीं देते और कहते हैं कि अब अस्पताल आओगे तो तुम्हारे खिलाफ केस कर दूंगा। हमें कोई पैसे वापस नहीं चाहिए। हमारी बस इतनी मांग है कि मेरे पति का सही इलाज करके उन्हें स्वस्थ किया जाए। जीतू सोलंकी की पत्नी पायलबेन सोलंकी ने बताया कि घर की परिस्थितियों को देखते हुए मेरी बेटी को पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में राजकोट नगर निगम में लिखित शिकायत भी की गई थी, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।
पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
महापूजाधाम के पास स्थित शिव हॉस्पिटल के डॉ. कामिल राजपारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मेरी बेटी डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी, उसे आज अपने पिता की हालत देखकर पढ़ाई छोड़नी पड़ी है। दूसरी ओर, पति की खराब हालत के कारण परिवार का गुजर-बसर चलाने के लिए जीतू की पत्नी को रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इधर, डॉक्टर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
बेटी ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो पोस्ट किया
राजकोट में रहने वाले जीतूभाई सोलंकी नाम के मरीज की कक्षा 9 में पढ़ने वाली बेटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। इसके बाद यह मामला सामने आया है। बेटी ने एक भावुक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से न्याय की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि मेरे पिता की हालत बेहद खराब है और इसके लिए शिव हॉस्पिटल के डॉक्टर की लापरवाही जिम्मेदार है।

