देश की राजधानी में एआई समिट से होटल इंडस्ट्री की चांदी, किराया 6 लाख तक पहुंचा, 20 फरवरी तक चलेगा

Hindi Khabarchhe Picture
On

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में स्थित होटलों की इस समय बल्ले-बल्ले हो गई है। खासकर अच्छे होटलों की मांग काफी बढ़ गई है। इसकी वजह है दिल्ली में चल रही इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026। इस समिट में शामिल होने के लिए दुनियाभर से टेक दिग्गज पहुंचे हुए हैं। सबसे बड़े टेक्नोलॉजी कुंभ का समापन 20 फरवरी को होगा। इस आयोजन में सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन जैसे वैश्विक लीडर्स शामिल हो रहे हैं। यही कारण है कि समिट का असर अब पूरे एनसीआर के होटल किरायों पर दिख रहा है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद के लग्जरी और बिजनेस होटलों का किराया तीन से चार गुना तक बढ़ गया है। मिड-स्केल होटलों में भी भारी भीड़ की वजह से रेट्स डबल हो चुके हैं। गुरुग्राम के द लीला एम्बिएंस की बात करें तो एक रात का किराया 6.15 लाख रुपए तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। होटलों की भारी डिमांड के कारण होटलों ने अपने रेट्स 50% से लेकर 300% तक बढ़ा दिए हैं। मेकमायट्रिप के डेटा के मुताबिक, जो कमरे मार्च के पहले हफ्ते में सस्ते मिल रहे हैं, उनकी कीमत अभी काफी ज्यादा है। इसी तरह कुछ ऐसे भी प्रीमियम होटल हैं जिनका किराया 2.10 लाख रुपए तक पहुंच गया है, जो सामान्य तौर पर 90 हजार रुपए के करीब रहता है। इधर, ली मेरिडियन' में भी किंग बेड रूम के दाम 25,000 से बढ़कर 47,200 रुपए हो गए हैं।

मध्यम श्रेणी के होटलों की भी भारी डिमांड

बता दें कि एआई समिट की वजह से सिर्फ फाइव स्टार ही नहीं, मध्यम श्रेणी के बिजनेस होटलों के दाम भी दोगुने हो चुके हैं। डीलक्स रूम का किराया भी दोगुना हो चुका है। रेडिसन होटल में भी कमरा लेने के लिए अब 12,951 की जगह 22,416 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के होटल फुल होने की वजह से लोग गुरुग्राम का रुख कर रहे हैं।

नोएडा के होटलों की बात करें तो यहां भी छह गुना तक कीमत बढ़ गई है। जिस होटल के लिए 13 से 14 हजार खर्च करने पड़ते थे, उसका किराया अब 80 से 80 हजार तक पहुंच गया है। सस्ते होटलों का किराया भी सामान्य से तीन-चार गुना बढ़ गया है।  

फरीदाबाद तक होटलों की ऐसी ही स्थिति

केवल दिल्ली,नोएडा और गुरुग्राम में ही होटलों का किराया आसमान नहीं छू रहा है बल्कि फरीदाबाद और सूरजकुंड में भी इसका असर देखने को मिला है। दरअसल, समिट के कारण विदेश प्रतिनिधिमंडल की संख्या बढ़ी है। इसलिए दिल्ली से सटे जितने भी शहर हैं, वहां होटलों का किराया कई गुना तक बढ़ गया है।

About The Author

More News

सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में शारीरिक संबंधों पर कहा, 'शादी से पहले किसी पर भी भरोसा न करें'

Top News

सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में शारीरिक संबंधों पर कहा, 'शादी से पहले किसी पर भी भरोसा न करें'

सुप्रीम कोर्ट ने शादी के झूठे वादे के आधार पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों से जुड़े एक मामले...
राष्ट्रीय  
सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में शारीरिक संबंधों पर कहा, 'शादी से पहले किसी पर भी भरोसा न करें'

शाहिद अफरीदी इन 3 खिलाड़ियों पर भड़के, कहा 'इन्हें बाहर निकालो...' दामाद शाहीन को भी जमकर फटकारा!

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजय रथ पर सवार है। टीम अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच जीतकर सुपर...
खेल 
शाहिद अफरीदी इन 3 खिलाड़ियों पर भड़के, कहा 'इन्हें बाहर निकालो...' दामाद शाहीन को भी जमकर फटकारा!

देश की राजधानी में एआई समिट से होटल इंडस्ट्री की चांदी, किराया 6 लाख तक पहुंचा, 20 फरवरी तक चलेगा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में स्थित होटलों की इस समय बल्ले-बल्ले हो गई है। खासकर अच्छे...
बिजनेस 
देश की राजधानी में एआई समिट से होटल इंडस्ट्री की चांदी, किराया 6 लाख तक पहुंचा, 20 फरवरी तक चलेगा

भारत का भविष्य देशभर में ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांग रहा है!

( उत्कर्ष पटेल) हमारा देश भारत कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज स्वतंत्र होने के गर्व और 'विकसित भारत' के...
ओपिनियन 
भारत का भविष्य देशभर में ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांग रहा है!

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.