क्या सुपर-8 की रेस में जगह बना पाएगा पाकिस्तान?

Hindi Khabarchhe Picture
On

रविवार को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। अब पाकिस्तान के लिए क्वालिफिकेशन की राह मुश्किल हो गई है। उसे सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर पाकिस्तान यह मुकाबला हारता है, तो ग्रुप-A से भारत के साथ अमेरिका सुपर-8 में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान का अभियान यहीं समाप्त हो जाएगा।

टूर्नामेंट में आज श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि अगर कंगारू टीम यहां हार जाती है तो उसका सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच गंवा चुकी है।

match a
bhaskar.com

ग्रुप-A का हाल
रविवार को ग्रुप-A में दो मुकाबले खेले गए। अमेरिका ने नामीबिया को 31 रन से हराया, जबकि भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से शिकस्त दी। 6 अंकों के साथ टीम इंडिया ग्रुप में शीर्ष पर है और सुपर-8 में प्रवेश कर चुकी है। वहीं अमेरिका 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और अपने सभी ग्रुप मैच खेल चुकी है।

पाकिस्तान के भी 4 अंक हैं, लेकिन कमजोर नेट रन रेट के चलते टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है। उसका आखिरी ग्रुप मैच नामीबिया के खिलाफ है, जो अपने सभी तीन मुकाबले हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हालांकि, अगर नामीबिया पाकिस्तान को हरा देती है, तो वह 2009 की टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर का रास्ता दिखा देगी।
 
Group b
bhaskar.com

ग्रुप-बी: ऑस्ट्रेलिया के लिए आज करो या मरो

ग्रुप-बी की स्थिति इस वक्त सबसे ज्यादा रोमांचक बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया, जो 2021 की चैंपियन रही है, को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसके क्वालिफिकेशन के समीकरण बिगड़ गए। अब सुपर-8 में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को आज श्रीलंका को हराना बेहद जरूरी है। अगर मेजबान श्रीलंका यह मुकाबला जीत जाती है, तो उसका सुपर-8 में स्थान पक्का हो जाएगा।

वहीं ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद ओमान को भी हराना होगा। अगर कंगारू टीम इनमें से एक भी मैच हारती है, तो जिम्बाब्वे अपने बचे हुए दो मुकाबलों में से सिर्फ एक जीतकर क्वालिफाई कर जाएगी। श्रीलंका को भी सुपर-8 में पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है। ओमान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, जबकि आयरलैंड दो हार और बेहद खराब नेट रन रेट के चलते क्वालिफिकेशन की दौड़ में काफी पीछे है।

Group c
bhaskar.com

ग्रुप-सी: वेस्टइंडीज सुपर-8 में, नेपाल टूर्नामेंट से बाहर

रविवार को खेले गए ग्रुप-सी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस हार के साथ नेपाल का टूर्नामेंट से सफर खत्म हो गया। अब इस ग्रुप में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और इटली के बीच क्वालिफिकेशन की जंग जारी है।

इंग्लैंड का आज इटली से मुकाबला है। अगर इंग्लैंड यह मैच जीत लेती है, तो वह अगले दौर में पहुंच जाएगी। वहीं इटली की जीत इंग्लैंड की राह मुश्किल कर सकती है। फिलहाल इटली के खाते में एक जीत और एक हार है, जबकि स्कॉटलैंड ने एक मुकाबला जीता है लेकिन दो मैच गंवाए हैं। इंग्लैंड को अब तक की इकलौती हार वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली है।

स्कॉटलैंड का आखिरी मैच नेपाल से होना है, लेकिन सिर्फ यह मुकाबला जीतना उसके लिए क्वालिफिकेशन की गारंटी नहीं देगा। हालांकि, अगर इंग्लैंड इटली के खिलाफ हार जाती है, तो इटली और स्कॉटलैंड, दोनों की सुपर-8 की उम्मीदें मजबूत हो जाएंगी।

Group d
bhaskar.com

ग्रुप-डी: अफगानिस्तान की उम्मीदें अब दूसरों पर निर्भर

ग्रुप-डी को टूर्नामेंट का सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा था। इसमें 2024 की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका, 2021 की रनर-अप न्यूजीलैंड और 2024 की सेमीफाइनलिस्ट अफगानिस्तान शामिल थीं। अफगानिस्तान को अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी राह काफी मुश्किल हो गई है। अब क्वालिफिकेशन के लिए अफगानिस्तान को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने के साथ-साथ न्यूजीलैंड की हार की भी उम्मीद करनी होगी।

साउथ अफ्रीका तीन जीत के साथ 6 अंकों पर पहुंचकर लगभग सुपर-8 में जगह बना चुकी है। वह अपना आखिरी मुकाबला UAE के खिलाफ जीतकर ग्रुप स्टेज को शीर्ष स्थान पर खत्म कर सकती है। वहीं न्यूजीलैंड ने भी अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं और कनाडा के खिलाफ आखिरी मैच जीतते ही सुपर-8 में प्रवेश कर जाएगी।

UAE के खाते में एक जीत है, लेकिन उसके शेष मुकाबले अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैं। अगर UAE दोनों मैच जीतने में सफल रहती है, तो वह भी अगले दौर में पहुंच सकती है। वहीं अफगानिस्तान और कनाडा के लिए स्थिति बेहद नाजुक है—एक भी मैच हारते ही दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी।


 
 
 
 

About The Author

More News

17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Top News

17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

कल यानी 17 फरवरी 2026 को माघ महीने की अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा...
धर्म ज्योतिष 
17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण, किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

क्या सुपर-8 की रेस में जगह बना पाएगा पाकिस्तान?

रविवार को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में अपनी...
खेल 
क्या सुपर-8 की रेस में जगह बना पाएगा पाकिस्तान?

राजस्थान के इस गांव में शादी में 5 तोला सोना से अधिक लेन-देन पर रोक

राजस्थान के नागौर जिले में रियांबड़ी उपखंड के ग्राम पादूकलां में जाट समाज ने शादी में 5 तोला सोना तक...
राष्ट्रीय  
राजस्थान के इस गांव में शादी में 5 तोला सोना से अधिक लेन-देन पर रोक

उदय कोटकः स्टार क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, देश के सबसे बड़े बैंकर बने

मुंबई की 112 साल पुरानी Sydenham College में 20 साल का एक गुजराती लड़का क्रिकेट टीम का स्टार था। वह...
बिजनेस 
उदय कोटकः स्टार क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, देश के सबसे बड़े बैंकर बने

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.