आलिया भट्ट ने कहा सोशल मीडिया डिलीट करने का मन करता है, लेकिन

Hindi Khabarchhe Picture
On

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया से सम्बंधित अपनी सोच साझा की है। उन्होंने कहा कि कई बार उनका मन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट करने का करता है।

एस्क्वायर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा, “कुछ दिन ऐसे होते हैं जब मैं उठते ही सोचती हूं कि सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना लूं और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दूं। मैं बार-बार चल रही चर्चाओं का हिस्सा नहीं बनना चाहती। लेकिन मुझे यह भी एहसास है कि ऐसा करने से उन लोगों से जुड़ाव टूट जाएगा, जो शुरू से मेरे साथ खड़े रहे हैं, और मैं ऐसा नहीं चाहती।”

गौरतलब है कि आलिया भट्ट देश की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 86 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं

Alia bhatt 2
moneycontrol.com

फोन की फोटो गैलरी राहा से भरी हुई है: आलिया

एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ पूरी तरह बदल चुकी है और अब उनकी दुनिया का केंद्र उनकी बेटी राहा है।

आलिया ने कहा, “अब मेरी पर्सनल लाइफ इतनी निजी हो गई है कि उसे शेयर करना आसान नहीं लगता। मेरे फोन की फोटो गैलरी पूरी तरह राहा से भरी हुई है। अपनी खुद की तस्वीरें लेने के लिए मुझे अब अलग से कोशिश करनी पड़ती है।”

उन्होंने मां बनने को जिंदगी का एक बड़ा बदलाव बताया। आलिया के मुताबिक, यह अनुभव सिर्फ शारीरिक बदलाव तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इंसान की सोच, प्राथमिकताएं और दुनिया को देखने का नजरिया भी पूरी तरह बदल देता है।

Alia bhatt 3
indianexpress

आलिया के वर्कफ्रंट पर नज़र डालें तो वह जल्द ही एक्शन-थ्रिलर फिल्म अल्फा में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावल कर रहे हैं। फिल्म में आलिया एक ऑल-वुमन कॉम्बैट यूनिट की कमांडर की भूमिका निभा रही हैं। इसमें शरवरी वाघ भी अहम रोल में हैं और यह YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। साथ ही बॉबी देओल भी फिल्म में नज़र आएंगे।

‘अल्फा’ की रिलीज़ डेट को लेकर बदलाव होते रहे हैं। पहले इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज़ करने की योजना थी, फिर अप्रैल में रिलीज़ होने की चर्चा हुई, और अब उम्मीद है कि यह फिल्म 2026 में किसी बाद की तारीख पर रिलीज़ होगी। फिलहाल आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

इसके अलावा आलिया, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी।

About The Author

More News

Vivo ने लॉन्च किए दो सबसे दमदार फ़ोन, लेकिन क़ीमत जानकर आप कहेंगे छोड़ो

Top News

Vivo ने लॉन्च किए दो सबसे दमदार फ़ोन, लेकिन क़ीमत जानकर आप कहेंगे छोड़ो

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने बुधवार को अपनी कैमरा-केंद्रित X-सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Vivo X300...
बिजनेस 
Vivo ने लॉन्च किए दो सबसे दमदार फ़ोन, लेकिन क़ीमत जानकर आप कहेंगे छोड़ो

IPL का फाइनल बैंगलोर की जगह अहमदाबाद में क्यों ?

IPL 2026 का फाइनल मुकाबला अब अहमदाबाद में खेला जाएगा l इससे पहले BCCI ने फाइनल मुकाबला करवाने का निर्णय...
खेल 
IPL का फाइनल बैंगलोर की जगह अहमदाबाद में क्यों ?

हॉर्न मारने पर नहीं हटी भैंस, तो लोको पायलट ने कुछ ऐसा तरीका निकाला

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते है, जो इंसानियत का प्रमाण देते है l इन दिनों...
राष्ट्रीय  
हॉर्न मारने पर नहीं हटी भैंस, तो लोको पायलट ने कुछ ऐसा तरीका निकाला

एक्सिस माय इंडिया द्वारा की गई भविष्यवाणी थलापति विजय की जीत के साथ कैसे बिल्कुल सटीक साबित हुई!

थलापति विजय ने तमिलनाडु में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बिल्कुल नई बनी यह राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के...
राजनीति 
एक्सिस माय इंडिया द्वारा की गई भविष्यवाणी थलापति विजय की जीत के साथ कैसे बिल्कुल सटीक साबित हुई!

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.