- Hindi News
- बिजनेस
- ओरेकल फिर एक बार नौकरियों में कटौती करेगी; भारतीय कर्मचारियों पर होगा असर
ओरेकल फिर एक बार नौकरियों में कटौती करेगी; भारतीय कर्मचारियों पर होगा असर
ओरेकल फिर एक बार बड़ी छंटनी करने की तैयारी कर रही है, जिसका असर भारत सहित दुनियाभर के कर्मचारियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया है, लेकिन विभिन्न रिपोर्टों में बताया गया है कि कंपनी अपने खर्च में कमी करना चाहती है।
ओरेकल में पहले जो छंटनियां की गई थीं,उनकी काफी ज्यादा चर्चा हुई थी। इतना ही नहीं कई लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी अपने अनुभव साझा किए थे। ताजा जानकारी के अनुसार, ओरेकल ने अपनी टीमों को बजट कम करने की बात कही है, जिसके कारण कर्मचारियों में हाहाकार मच गया है। इससे पहले कई लोगों की टीमों और भूमिकाओं में बदलाव किए गए थे, लेकिन इस बार कुछ बड़ा हो सकता है।
छंटनी की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि, घमा रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कंपनी वैश्विक स्तर पर 7,000 से 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। इस छंटनी से कितने भारतीय कर्मचारी प्रभावित होंगे इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
31 मई को, कंपनी ने अपने कुल कर्मचारियों के लगभग 13 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की थी। कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 1,41,000 है और 31 मई को लगभग 21,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था।
ओरेकल कॉर्पोरेशन एक अमेरिका बेस्ड अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है जो मुख्य रूप से अन्य कंपनियों और बड़ी-बड़ी संस्थाओं को क्लाउड, डेटाबेस और बिजनेस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रोवाइड कराती है। ओरेकल भारत में कार्यरत है और यहां देश में हजारों की संख्या में कर्मचारी भी हैं।

