कीमत 50 करोड़ फिर भी बेचने को तैयार नहीं मालिक, कुरुक्षेत्र के मेले में छाया 'कुबेर' भैंसा

Hindi Khabarchhe Picture
On

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे 41वें राज्य स्तरीय पशु मेले में 21 करोड़ रुपये की कीमत वाले भैंसे 'कुबेर' ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। फतेहाबाद के नाढोड़ी गांव के पशुपालक विकास भांभू, कुबेर को मेले में लेकर आए थे। हालांकि, उन्होंने कुबेर को प्रतियोगिता में नहीं उतारा।

पशुपालक ने कहा कि, ‘कुबेर लगभग 3 महीने पहले राजस्थान के पुष्कर में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मेले में खिताब जीत चुका है और जब कोई PHD कर ले, तो उसे दोबारा मैट्रिक करने की जरूरत नहीं पड़ती। इस मेले में कुबेर को 21 करोड़ में खरीदने के लिए इटली के एक बिचौलिए के साथ आंध्र प्रदेश की एक पार्टी आई थी। इससे पहले कुबेर के लिए 11 करोड़ रुपये की बोली लग चुकी है। अगर कोई 50 करोड़ भी देगा, तो भी मैं कुबेर को नहीं बेचूंगा।’

2
youtube.com

पशुपालक विकास ने बताया कि उन्होंने कुबेर को अपने बच्चे की तरह पाला है। वे कुबेर को अपने साथ घर में ही रखते हैं। त्योहारों और उत्सवों पर परिवार की तरह ही कुबेर के लिए भी फल और ड्राई फ्रूट्स लाए जाते हैं। कुबेर के सीमेन (वीर्य) की एक डोज 500 रुपये में बिक रही है, जिससे महीने में करीब 15-20 लाख रुपये की कमाई होती है।

विकास ने बताया कि उन्हें कुबेर से कमाई का कोई लालच नहीं है। कुबेर ने पूरी दुनिया में उनका नाम रोशन किया है। अब उनके पास इंग्लैंड, अमेरिका और इटली से इस भैंसे के बारे में पूछताछ के लिए फोन आते हैं। यह भैंसा उनकी शान और कड़ी मेहनत की पहचान बन गया है, इसलिए वे इसे कभी नहीं बेचेंगे। कुबेर की उम्र लगभग पौने चार साल है और यह शुद्ध 'मुर्रा' नस्ल का भैंसा है। इसकी ऊंचाई 5.5 फीट है और इसकी खाल मुलायम, चिकनी और पूरी तरह काली है। कुबेर की मां 23.5 लीटर तक दूध देती है। इसके पिता का नाम अर्जुन और दादा का नाम खली है, जो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

3
youtube.com

विकास कुबेर को रोजाना खली और चने खिलाते हैं। वह उसे प्रतिदिन 5-7 लीटर दूध पिलाते हैं, जिसमें 200 से 250 ग्राम घी मिलाया जाता है। इसके अलावा कुबेर को गाजर और गाजर का जूस भी दिया जाता है। उसे रोजाना 4-5 किलोमीटर सैर पर ले जाया जाता है और एक से डेढ़ घंटे तक मालिश की जाती है। विकास का कहना है कि कुबेर न केवल कद-काठी बल्कि सुंदरता का भी बादशाह है। उसके मुंह की लंबाई और चौड़ाई एक समान है और वह करीब 8 फीट लंबा है। हाल ही में उन्होंने उसका सीमेन बेचना शुरू किया है। कुबेर अब तक 3,000 नर और मादा कटड़ों (बछड़ों) का पिता बन चुका है। वर्तमान में विकास के पास कुबेर की 16 महीने की एक मादा कटड़ी 'लक्ष्मी' भी है।

About The Author

More News

भारतीय पासपोर्ट की शक्ति में इजाफा

Top News

भारतीय पासपोर्ट की शक्ति में इजाफा

अब 75वें स्थान पर भारत' हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026' की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग में...
राष्ट्रीय  
भारतीय पासपोर्ट की शक्ति में इजाफा

ऊंझा में नकली जीरे के खिलाफ सख्त कदम, APMC चेयरमैन बोले- ‘ऐसा माल पकड़ा गया तो जनता के बीच जला दिया जाएगा’

ऊंझा (गुजरात) को दुनिया भर में मसालों का हब माना जाता है। हाल ही में यहां APMC ने व्यापारियों के...
राष्ट्रीय  
ऊंझा में नकली जीरे के खिलाफ सख्त कदम, APMC चेयरमैन बोले- ‘ऐसा माल पकड़ा गया तो जनता के बीच जला दिया जाएगा’

कुख्यात चिराग गोटी का पिता भी गिरफ्तार, बेटे के काले कारनामों में देता था साथ, पुलिस ने कसा शिकंजा

चिराग गोटी और उसके गैंग का अत्याचार लगातार बढ़ रहा था, लेकिन अब लगता है कि यह खत्म होने वाला...
राष्ट्रीय  
कुख्यात चिराग गोटी का पिता भी गिरफ्तार, बेटे के काले कारनामों में देता था साथ, पुलिस ने कसा शिकंजा

पहले होने वाले दामाद के साथ भागी, अब 'जीजा' के साथ फरार होने की चर्चा; अनीता ने सामने आकर बताई सच्चाई

अलीगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। एक महिला, उसकी बेटी...
राष्ट्रीय  
पहले होने वाले दामाद के साथ भागी, अब 'जीजा' के साथ फरार होने की चर्चा; अनीता ने सामने आकर बताई सच्चाई

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.