बिहार में बड़ा सियासी बदलाव… सीएम नीतीश ने राज्यसभा जाने का किया ऐलान, कार्यकर्ताओं में फूटा गुस्सा

Hindi Khabarchhe Picture
On

पटना। बिहार में एक बार फिर बड़ा सियासी बदलाव होने जा रहा है। नीतीश कुमार को लेकर बड़ी घोषणा सामने आई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर खुद इसका ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने लिखा है, ‘पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पुनः मैं आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त करता हूं। सार्वजनिक जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने के संकल्पपूर्वक कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।’

नीतीश कुमार गुरुवार को ही विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। 
नीतीश के फैसले के बाद जदयू ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई गई

दरअसल, नीतीश कुमार ने खुद ऐलान किया है कि वो राज्यसभा जाने चाहते हैं। नीतीश के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जदयू दफ्तर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। इधर सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबरों की बीच जदयू कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। 

मुख्यमंत्री आवास बाहर जमा हो रहे कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जदयू विधायक प्रेम मुखिया का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया। जदयू कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय झा मुर्दाबाद के नारे लगाए। ललन सिंह ने कहा, सीएम का जो फैसला होगा, सभी को मानना होगा। इधर, राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा है। पार्टी ने अब तक उनके नाम का भी खंडन नहीं किया है।

About The Author

More News

एकात्मभाव के साथ गुजरात में भाजपा सरकार और संगठन में अद्भुत समन्वय

Top News

एकात्मभाव के साथ गुजरात में भाजपा सरकार और संगठन में अद्भुत समन्वय

भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी के रूप में पहचानी जाती है। हाँ, यह अलग बात है कि गुजरात में वर्ष...
राष्ट्रीय  
एकात्मभाव के साथ गुजरात में भाजपा सरकार और संगठन में अद्भुत समन्वय

क्या जंग खत्म होने वाली है? अफरातफरी के बाद शेयर बाजार में शानदार तेजी, ये हैं 3 कारण

पिछले 3 ट्रेडिंग सत्रों में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी, लेकिन गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी...
बिजनेस 
क्या जंग खत्म होने वाली है? अफरातफरी के बाद शेयर बाजार में शानदार तेजी, ये हैं 3 कारण

‘अरे पागल आदमी मैं एयरपोर्ट पर हूं...’, एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बॉस ने छुट्टी रद्द कर दी; गुस्साई Gen-Z कर्मचारी का जवाब वायरल

कल्पना कीजिए कि आपकी छुट्टी मंजूर होने के बाद आप खुशी-खुशी विदेश यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचते हैं, लेकिन आपके...
राष्ट्रीय  
‘अरे पागल आदमी मैं एयरपोर्ट पर हूं...’, एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बॉस ने छुट्टी रद्द कर दी; गुस्साई Gen-Z कर्मचारी का जवाब वायरल

इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स के बाद अब पीएम मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर तीन करोड़ के पार, ट्रम्प अभी काफी पीछे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम के बाद यूट्यूब चैनल पर भी बड़ी छलांग लगाई है। वे पूरी दुनिया...
राष्ट्रीय  
इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स के बाद अब पीएम मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर तीन करोड़ के पार, ट्रम्प अभी काफी पीछे

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.