इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स के बाद अब पीएम मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर तीन करोड़ के पार, ट्रम्प अभी काफी पीछे

Hindi Khabarchhe Picture
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम के बाद यूट्यूब चैनल पर भी बड़ी छलांग लगाई है। वे पूरी दुनिया में ग्लोबल लीडर के रूप में अपनी मजबूत छवि बना चुके हैं। किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फैंस तेजी से बढ़े हैं। यूट्यूब चैनल की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी के 3 करोड़ सब्सक्राइबर से भी ज्यादा हो चुके हैं। ऐसा कर वे दुनिया के तमाम लीडर्स में शीर्ष पर पहुंच गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनके सब्सक्राइबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 40 लाख से 7 गुना अधिक हैं। बता दें कि इससे पहले इंस्टाग्राम पर भी प्रधानमंत्री मोदी के 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर भाषण, ‘मन की बात’ और सरकारी पहल से जुड़ी सामग्री साझा की जाती है। भारत में भी प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर अन्य राजनीतिक नेताओं से काफी अधिक हैं। उनके चैनल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना में करीब 3 गुना ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के आधिकारिक चैनलों से भी चार गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं। 

गौरतलब है कि 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए थे। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। यहां उनके अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुने

से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ट्रम्प 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

दुनिया के टॉप 5 लीडर्स भी मोदी से काफी पीछे

प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक पहचान काफी मजबूत हो गई है। दुनिया के 5 बड़े लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या प्रधानमंत्री मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम है। ट्रम्प के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर आता है। वहीं, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं जबकि तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

एक्स पर भी पीएम मोदी 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके हैं

प्रधानमंत्री मोदी केवल इंस्टाग्राम पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया एक्स पर भी काफी सक्रिय है। इस प्लेटफॉर्म पर उनके फॉलोअर्स की बात करें तो इस समय एक्स पर 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह प्रधानमंत्री के किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स की सबसे ज्यादा संख्या है।

About The Author

More News

एकात्मभाव के साथ गुजरात में भाजपा सरकार और संगठन में अद्भुत समन्वय

Top News

एकात्मभाव के साथ गुजरात में भाजपा सरकार और संगठन में अद्भुत समन्वय

भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी के रूप में पहचानी जाती है। हाँ, यह अलग बात है कि गुजरात में वर्ष...
राष्ट्रीय  
एकात्मभाव के साथ गुजरात में भाजपा सरकार और संगठन में अद्भुत समन्वय

क्या जंग खत्म होने वाली है? अफरातफरी के बाद शेयर बाजार में शानदार तेजी, ये हैं 3 कारण

पिछले 3 ट्रेडिंग सत्रों में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी, लेकिन गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी...
बिजनेस 
क्या जंग खत्म होने वाली है? अफरातफरी के बाद शेयर बाजार में शानदार तेजी, ये हैं 3 कारण

‘अरे पागल आदमी मैं एयरपोर्ट पर हूं...’, एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बॉस ने छुट्टी रद्द कर दी; गुस्साई Gen-Z कर्मचारी का जवाब वायरल

कल्पना कीजिए कि आपकी छुट्टी मंजूर होने के बाद आप खुशी-खुशी विदेश यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचते हैं, लेकिन आपके...
राष्ट्रीय  
‘अरे पागल आदमी मैं एयरपोर्ट पर हूं...’, एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बॉस ने छुट्टी रद्द कर दी; गुस्साई Gen-Z कर्मचारी का जवाब वायरल

इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स के बाद अब पीएम मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर तीन करोड़ के पार, ट्रम्प अभी काफी पीछे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम के बाद यूट्यूब चैनल पर भी बड़ी छलांग लगाई है। वे पूरी दुनिया...
राष्ट्रीय  
इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स के बाद अब पीएम मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर तीन करोड़ के पार, ट्रम्प अभी काफी पीछे

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.