कौन हैं IPS रामचंद्र राव? खुद का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से चर्चा में आए कर्नाटक के DGP, भ्रष्टाचार और बेटी की तस्करी से भी जुड़ा है नाम

Hindi Khabarchhe Picture
On

कर्नाटक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी और 1993 बैच के IPS अधिकारी, डीजीपी रामचंद्र राव इन दिनों गंभीर विवादों और चर्चाओं के केंद्र में हैं। जिस अधिकारी पर कानून-व्यवस्था और नैतिकता बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है, उनकी एक करतूत ने पूरी पुलिस महकमे की छवि को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

 चैंबर में 'रंगरेलियां' मनाते वीडियो वायरल 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डीजीपी रामचंद्र राव अपने चैंबर के भीतर वर्दी में नजर आ रहे हैं और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। यह वीडियो कथित तौर पर सरकारी कामकाज के समय का बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद बढ़ते ही राव ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो को छेड़छाड़ किया गया है। उन्होंने अपने खिलाफ एक सोची-समझी साजिश बताया है।

Ramachandra-Rao3
greatandhra.com

बेटी का क्या मामला है?

रामचंद्र राव की मुश्किलें केवल उनके निजी आचरण तक सीमित नहीं हैं। उनकी सौतेली बेटी और अभिनेत्री रान्या राव वर्तमान में जेल में हैं। रान्या को मार्च 2025 में राजस्व खुफिया निदेशालय ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह दुबई से 14.2 किलोग्राम 24 कैरेट सोना तस्करी कर ला रही थीं। इस सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12.56 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी।

Ramachandra-Rao1
aajtak.in

राव पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। साल 2014 में उन पर एक प्राइवेट बस रोककर केरल के व्यापारियों से पैसे लूटने का आरोप लगा था। व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि राव ने एक बिजनेसमैन के साथ मिलकर रुपये लूटे। पुलिस ने दिखाया कि 20 लाख रुपये जब्त किए, जबकि व्यापारियों ने कहा कि कुल जब्त की गई रकम 2.27 करोड़ रुपये थी।

 

About The Author

More News

टीम इंडिया की T20 कप्तानी को लेकर गंभीर-अगरकर की सोच अलग! अय्यर और संजू पर फैसला अटका

Top News

टीम इंडिया की T20 कप्तानी को लेकर गंभीर-अगरकर की सोच अलग! अय्यर और संजू पर फैसला अटका

टीम इंडिया की T20 कप्तानी को लेकर एक बड़ा फैसला अब करीब आ रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के...
खेल 
टीम इंडिया की T20 कप्तानी को लेकर गंभीर-अगरकर की सोच अलग! अय्यर और संजू पर फैसला अटका

गया: प्लंबर के खाते में आ गए ₹294 करोड़, बैंक बैलेंस देखते ही वह दंग रह गया, अब क्या होगा?

डिजिटल बैंकिंग के युग में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बिहार के गया जिले के बोधगया ब्लॉक के...
राष्ट्रीय  
गया: प्लंबर के खाते में आ गए ₹294 करोड़, बैंक बैलेंस देखते ही वह दंग रह गया, अब क्या होगा?

पश्चिम बंगाल: तृणमूल में विभाजन के बाद ममता बनर्जी के पास आखिर कितने विकल्प बचे हैं?

कई बार ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जब व्यक्ति लाचार और बेसहारा हो जाता है। ममता बनर्जी इस समय...
पश्चिम बंगाल: तृणमूल में विभाजन के बाद ममता बनर्जी के पास आखिर कितने विकल्प बचे हैं?

गुजरात राज्यसभा के वो 4 चेहरे कौन? 3 का RSS से है कनेक्शन, जानिए ...

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गुजरात की 11 राज्यसभा सीटों में से...
राजनीति 
गुजरात राज्यसभा के वो 4 चेहरे कौन? 3 का RSS से है कनेक्शन, जानिए ...

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.