- Hindi News
- बिजनेस
- ओरेकल में फिर छंटनी: सुबह उठते ही नौकरी चली गई; पहले 21,000 नौकरियां जा चुकी हैं
ओरेकल में फिर छंटनी: सुबह उठते ही नौकरी चली गई; पहले 21,000 नौकरियां जा चुकी हैं
ओरेकल में छंटनी का एक और चरण शुरू हुआ है। कर्मचारियों को सुबह जागते ही पता चला कि उनकी नौकरी चली गई है। कंपनी ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की है; इससे पहले उसने 21,000 पदों में कटौती की थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल के जरिए बताया गया था कि संगठन में बड़े बदलाव हो रहे हैं और उनकी जॉब खत्म की जा रही है। छंटनी का यह चरण सोमवार को शुरू हुआ था।
ओरेकल द्वारा निकाले गए कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की है। लिंक्डइन (LinkedIn) तथा रेडिट (Reddit) जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी नौकरी जाने की जानकारी साझा की है। कई लोगों ने कंपनी के हालिया कदमों की जानकारी देते हुए वीडियो भी साझा किए हैं।
अब तक ओरेकल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि, छंटनी के इस हालिया चरण से कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। लेकिन, इससे पहले कंपनी ने जो छंटनी की थी, उस दौरान 21,000 कर्मचारियों को निकाल दिया था।
ओरेकल में यह छंटनी ऐसे समय हो रही है जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रही है। साथ ही कंपनी लागत कम करने और अपने कर्मचारियों के ढांचे में बदलाव करने का प्रयास कर रही है। ओरेकल के AI कारोबार के लिए जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। कंपनी ने 30 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के अतिरिक्त AI क्लाउड कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए होने की जानकारी दी है और राजस्व में बहुत फायदा होने की उम्मीद है।
31 मई, 2026 तक, ओरेकल ने अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में लगभग 13 प्रतिशत की कमी की थी, जिससे 21,000 कर्मचारी प्रभावित हुए थे। कंपनी की वार्षिक फाइलिंग के अनुसार, कंपनी में लगभग 1.41 लाख कर्मचारी थे और एक साल पहले यह संख्या 1,62,000 थी।

