नशे की हालत में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी 20 लाख रुपये की गाड़ी से तीन कारों को मारी टक्कर, पहुंच गए थाने…

Hindi Khabarchhe Picture
On

वडोदरा। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जैकब जोसेफ मार्टिन नशे की हालत में बड़ा हादसा कर दिया। उन्होंने अपनी लग्जरी कार से तीन कारों को टक्कर मार दी। सभी गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना वडोदरा के अकोटा इलाके का है। इसी चक्कर में वे थाने पहुंच गये। अकोटा पुलिस ने इस मामले में ड्रिंक एंड ड्राइव और दुर्घटना से संबंधित अलग-अलग अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर रॉयल और सत्यमेव जयते ग्रुप की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें दोनों गुटों के समर्थन में जैकब मार्टिन भी मौजूद रहे थे। जैकब मार्टिन मीटिंग खत्म होने के बाद रात करीब 2:30 बजे अकोटा इलाके के पुनितनगर सोसायटी के पास से घर लौट रहे थे। नशे की हालत में उनका वाहन से नियंत्रण हट गया और उनकी कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कारों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि जैकब मार्टिन शराब के नशे में थे। वे ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे और उनकी आंखें लाल थीं। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी 20 लाख रुपये की कीमत की एमजी हेक्टर कार जब्त कर ली है।

मार्टिन पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जैकब मार्टिन विवादों में आए हों। इससे पहले भी वे शराब पार्टी के मामले में पकड़े जा चुके हैं। यही नहीं उनके खिलाफ कबूतरबाजी से जुड़ा मामला भी सामने आ चुका है। साल 2004 में जैकब मार्टिन वडोदरा से एक युवा टीम को यूके लेकर गए थे, जिसमें एक गैर-क्रिकेटर व्यक्ति वहीं रुक गया था। गवाहों के अनुसार इस कबूतरबाजी के बदले जैकब मार्टिन को 6.75 लाख रुपये मिले थे। इस मामले की जानकारी स्कॉटलैंड यार्ड से दिल्ली पुलिस को दी गई थी और जांच के लिए दिल्ली पुलिस वडोदरा भी आई थी। इससे पहले गोत्री स्थित मदर्स स्कूल के पास शालीन फ्लैट की छत पर शराब पार्टी करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जैकब जोसेफ मार्टिन समेत 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने कहा था कि बेटी के जन्मदिन के कारण दोस्तों के लिए पार्टी रखी गई थी। 

1990 के दशक में भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं

जैकब मार्टिन 1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 10 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्हें अपने दौर के बेहतरीन ऑल-राउंडरों में गिना जाता था। उन्होंने 100 से अधिक फर्स्ट-क्लास मैच भी खेले हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे बड़ौदा टीम के कोच भी रहे।

About The Author

More News

सिलक्यारा सुरंग से आसान होगी चारधाम यात्रा, डेढ़ घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

Top News

सिलक्यारा सुरंग से आसान होगी चारधाम यात्रा, डेढ़ घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

बहुत चर्चा में रहा सिलक्यारा-पोलगांव टनल प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी फेज में पहुंच गया है। टनल के एक सिरे से...
राष्ट्रीय  
सिलक्यारा सुरंग से आसान होगी चारधाम यात्रा, डेढ़ घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

'भारत में अमेरिकी सामान पर ज़ीरो टैरिफ...?', ट्रंप के दावे की क्या है असलियत

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वह भारत के साथ एक ट्रेड डील के लिए मान गए...
राजनीति 
'भारत में अमेरिकी सामान पर ज़ीरो टैरिफ...?', ट्रंप के दावे की क्या है असलियत

मोहम्मद दीपक ने कहा, 'अगर मैंने उस दिन आवाज़ नहीं उठाई होती, तो मैं इंसान नहीं कहलाता'

कोटद्वार, उत्तराखंड के मोहम्मद दीपक इस समय पूरे देश में चर्चा में हैं। बात 'मोहम्मद' और 'दीपक' के एक साथ...
राष्ट्रीय  
मोहम्मद दीपक ने कहा, 'अगर मैंने उस दिन आवाज़ नहीं उठाई होती, तो मैं इंसान नहीं कहलाता'

सूरत मनपा का अब तक का सबसे बड़ा 10,593 करोड़ का ड्राफ्ट बजट पेश, जनता पर नया कर का कोई बोझ नहीं

सूरत। सूरत महानगरपालिका ने मंगलवार को वर्ष 2026-27 के लिए ड्राफ्ट बजट पेश किया। मनपा के इतिहास अब तक का...
राष्ट्रीय  
सूरत मनपा का अब तक का सबसे बड़ा 10,593 करोड़ का ड्राफ्ट बजट पेश, जनता पर नया कर का कोई बोझ नहीं

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.