- Hindi News
- राष्ट्रीय
- भगोड़े मेहुल चोकसी और वसंत गजेरा के कनेक्शन में आयकर विभाग की छापेमारी
भगोड़े मेहुल चोकसी और वसंत गजेरा के कनेक्शन में आयकर विभाग की छापेमारी
आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम गजेरा ग्रुप और अन्य के खिलाफ जांच कर रही है। पांच शहरों के आयकर अधिकारियों ने मुंबई, बेंगलुरु, सूरत और दिल्ली सहित 16 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक में 15,000 करोड़ रुपये का घोटाला कर विदेश भागे मेहुल चोकसी का वसंत गजेरा और उसके ग्रुप से कनेक्शन है।
ईडी के मुंबई जोनल अधिकारी राकेश कुमार द्वारा दाखिल चार्जशीट में मेहुल चोकसी को मुख्य आरोपी, राकेश गजेरा को दूसरा आरोपी बताया गया है, जबकि छठे
सह-आरोपी के रूप में वसंत गजेरा, उसकी कंपनियों और गजेरा बंधुओं के नाम शामिल हैं। इसमें 7,080 करोड़ रुपये के घोटाले का उल्लेख किया गया है।
कहा जा रहा है कि विदेश भागने से पहले मेहुल चोकसी ने कुछ राशि वसंत गजेरा की कंपनियों में ट्रांसफर की थी, जिसका उपयोग वसंत गजेरा ने हवाला नेटवर्क के जरिए किया।

