महाराष्ट्र को जल्द मिलने वाली है पहली महिला उपमुख्यमंत्री, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा के नाम पर लगी मुहर

Hindi Khabarchhe Picture
On

मुंबई। महाराष्ट्र को जल्द ही पहली महिला उपमुख्यमंत्री मिलने वाली हैं। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के नाम पर लगभग मुहर लग चुकी है। विधायक दल की मीटिंग के लिए सुनेत्रा मुंबई पहुंच गई हैं। बता दें कि 62 साल की सुनेत्रा फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। मान जा रहा है कि सुनेत्रा का शपथ ग्रहण शाम 5 बजे हो सकता है। सुनेत्रा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और शपथ से पहले उन्हें राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देना होगा। उल्लेखनीय है कि अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी सीएम पद खाली हो गया था। कई नामों पर चर्चा के बाद सुनेत्रा के नाम पर सभी राजी हो गए। अब सुनेत्रा को पहले राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देना होगा। सभापति के इस्तीफा स्वीकार करने के बाद ही वे डिप्टी सीएम पद की शपथ ले पाएंगी। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल उन्हें डिप्टी सीएम के रूप में शपथ दिलाएंगे। संविधान के अनुसार मंत्री बनने के 6 महीने के अंदर उन्हें विधानसभा चुनाव जीतना होगा या फिर विधान परिषद (एमएलसी) का सदस्य बनना होगा।

2
aajsamaaj.com

2024 के लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले से हार मिली थी

2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने पति की पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर बारामती से चुनाव लड़ा, लेकिन अपनी ननद सुप्रिया सुले से हार गईं थीं। इसके बाद सुनेत्रा राज्यसभा के लिए सांसद चुनी गईं।

क्या अजित पवार और शरद पवार की पार्टी का विलय हो जाएगा?

शरद पवार ने पहली बार सुनेत्रा के शपथ ग्रहण और एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर बड़ा बयान दिया है। दावा भी किया कि दोनों गुटों को एकजुट करना उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार की इच्छा थी, और वे इसके बारे में आशावादी थे। उन्होंने कहा कि अब हमें लगता है कि उनकी इच्छा पूरी होनी चाहिए। अजित पवार, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने दोनों गुटों के विलय के बारे में बातचीत शुरू की थी। विलय की तारीख 12 फरवरी तय था। दुर्भाग्य से अजित उससे पहले हमें छोड़कर चले गए। फिलहाल इस पर भाजपा का प्रतिक्रिया आना बाकी है। दोनों पार्टियों के विलय से महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से नया अध्याय देखने को मिल सकता है।

About The Author

More News

सिलक्यारा सुरंग से आसान होगी चारधाम यात्रा, डेढ़ घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

Top News

सिलक्यारा सुरंग से आसान होगी चारधाम यात्रा, डेढ़ घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

बहुत चर्चा में रहा सिलक्यारा-पोलगांव टनल प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी फेज में पहुंच गया है। टनल के एक सिरे से...
राष्ट्रीय  
सिलक्यारा सुरंग से आसान होगी चारधाम यात्रा, डेढ़ घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

'भारत में अमेरिकी सामान पर ज़ीरो टैरिफ...?', ट्रंप के दावे की क्या है असलियत

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वह भारत के साथ एक ट्रेड डील के लिए मान गए...
राजनीति 
'भारत में अमेरिकी सामान पर ज़ीरो टैरिफ...?', ट्रंप के दावे की क्या है असलियत

मोहम्मद दीपक ने कहा, 'अगर मैंने उस दिन आवाज़ नहीं उठाई होती, तो मैं इंसान नहीं कहलाता'

कोटद्वार, उत्तराखंड के मोहम्मद दीपक इस समय पूरे देश में चर्चा में हैं। बात 'मोहम्मद' और 'दीपक' के एक साथ...
राष्ट्रीय  
मोहम्मद दीपक ने कहा, 'अगर मैंने उस दिन आवाज़ नहीं उठाई होती, तो मैं इंसान नहीं कहलाता'

सूरत मनपा का अब तक का सबसे बड़ा 10,593 करोड़ का ड्राफ्ट बजट पेश, जनता पर नया कर का कोई बोझ नहीं

सूरत। सूरत महानगरपालिका ने मंगलवार को वर्ष 2026-27 के लिए ड्राफ्ट बजट पेश किया। मनपा के इतिहास अब तक का...
राष्ट्रीय  
सूरत मनपा का अब तक का सबसे बड़ा 10,593 करोड़ का ड्राफ्ट बजट पेश, जनता पर नया कर का कोई बोझ नहीं

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.