- Hindi News
- राजनीति
- बिहार चुनाव 2025: NDA और महागठबंधन में कांटे की टक्कर, प्रशांत किशोर का 'जन सुराज' बनेगा किंगमेकर?
बिहार चुनाव 2025: NDA और महागठबंधन में कांटे की टक्कर, प्रशांत किशोर का 'जन सुराज' बनेगा किंगमेकर?

पटना: बिहार में NDA के एक सर्वेक्षण ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस सर्वे से पता चला है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों प्रमुख गठबंधनों के वोट शेयरों में सिर्फ एक प्रतिशत का अंतर रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, NDA का अपना ही यह सर्वे उसके महागठबंधन के साथ कड़ी टक्कर का संकेत दे रहा है।
एक अखबार के अनुसार, NDA के इस आंतरिक सर्वेक्षण में उसे 243 विधानसभा सीटों में से 130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। यह आंकड़ा बताता है कि NDA 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन में सुधार करता हुआ दिख रहा है। पिछले चुनाव में NDA को 125 सीटें मिली थीं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 122 था।
जन सुराज को भी 9% वोट का अनुमान
इस सर्वे में बीजेपी, जदयू, नीतीश कुमार के अलावा प्रशांत किशोर के बार में भी जानकारी दी गई है। इस सर्वे में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी को लगभग 9% वोट मिलने की संभावना है।
कांग्रेस की एक ग्राउंड रिपोर्ट से भी यह पता चल रहा है कि सीएम नीतीश कुमार को इस बार सत्ता विरोधी लहर का सामना न के बराबर करना पड़ेगा। वो भी तब जब वो 2005 से ही बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इसी बीच जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि 'नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोग गांव से शहर तक विकास देख सकते हैं। तेजस्वी हर परिवार में एक सरकारी नौकरी का वादा कर रहे हैं, जो बिहार सरकार में किसी की भी सत्ता रहते और राजकोष को देखते हुए मुश्किल है। लेकिन हमारी सरकार जीविका दीदी योजना सुनिश्चित कर रही है, जिसके तहत हर महिला को ₹10,000 मिलते हैं। हमने लगातार महिलाओं को सशक्त बनाया है।"
सर्वे में क्या आया है NDA के
NDA के इस सर्वे में विपक्षी महागठबंधन, जिसमें राजद, कांग्रेस, वाम दल, VIP और RLJP शामिल हैं, को 102 से 107 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य दलों को दो से तीन सीटें दी गई हैं, जिसमें जन सुराज भी शामिल है। जन सुराज के बारे में इस सर्वे में माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर 2020 के चुनाव में चिराग पासवान जैसा काम कर सकते हैं। उस वक्त चिराग पासवान की पार्टी ने सिर्फ एक सीट जीती थी, लेकिन कई सीटों पर NDA, खासकर जदयू को नुकसान पहुंचा दिया था। हालांकि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को 125 सीटें मिलीं, जबकि विपक्ष के महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं। लेकिन दोनों गठबंधनों के बीच वोट शेयर का अंतर सिर्फ 0.03% था, जो इस बार भी ऐसी ही कांटे की टक्कर का संकेत दे रहा है।
About The Author

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged. It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.