- Hindi News
- मनोरंजन
- कौन हैं नंदिनी गुप्ता? 19 साल की उम्र में बनीं मिस इंडिया
कौन हैं नंदिनी गुप्ता? 19 साल की उम्र में बनीं मिस इंडिया

नंदिनी गुप्ता भारत की एक मेहनती और आत्मविश्वासी लड़की हैं, जो अपने जुनून से देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने 2023 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड 2025 टॉप मॉडल चैलेंज जीता। उनकी सफलता पर पूरा देश गर्व कर रहा है। नंदिनी ने दिखा दिया है कि अगर इरादा मजबूत हो तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। इतना ही नहीं, अब वह हैदराबाद में चल रही 72वीं मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में टॉप पर पहुंच गई हैं, जिसका फाइनल 31 मई को होना है।

आज नंदिनी गुप्ता ऐसी ब्यूटी पेजेंट की तैयारी करने वाली लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई हैं। खास बात यह है कि भारत ने अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। पिछली बार यह खिताब 2017 में मानुषी छिल्लर ने जीता था, 8 साल बाद भारत को एक बार फिर इसे जीतने का मौका मिला है और यह जिम्मेदारी नंदिनी गुप्ता के कंधों पर है। नंदिनी महज 21 साल की हैं और राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। वह सब्जी मंडी इलाके में पली-बढ़ी हैं। नंदिनी गुप्ता का पैतृक गांव कैथून के पास भांडाहेड़ा है। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना बड़ी बात है। इतना ही नहीं मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनने से पहले नंदिनी ने 19 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। तब से लेकर अब तक उनके आत्मविश्वास और मेहनत ने सभी को प्रेरित किया है। उनके परिवार वालों का कहना है कि नंदिनी खूबसूरत तो हैं ही, साथ ही उनका दिल भी बहुत अच्छा है। बचपन से ही उनमें दूसरों की मदद करने का जज्बा रहा है। उन्होंने कहा कि नंदिनी लोगों के दुख-दर्द को समझने वाली लड़की है।

नंदिनी गुप्ता के पिता सुमित गुप्ता बिजनेसमैन हैं। जबकि मां रेखा गुप्ता गृहिणी हैं। नंदिनी की शुरुआती पढ़ाई कोटा शहर में ही हुई। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग में भी रुचि दिखाई और मिस इंडिया का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई। नंदिनी का सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज अपनी मेहनत और लगन के बल पर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा नंदिनी गुप्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। कोटा और पूरे देश को नंदिनी गुप्ता पर गर्व है। वह लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
नंदिनी ने दिखा दिया है कि छोटे शहरों की लड़कियां भी बड़े सपने देख सकती हैं और उन्हें पूरा भी कर सकती हैं। अब सबकी निगाहें हैदराबाद में होने वाले फिनाले पर हैं। पूरा देश चाहता है कि नंदिनी इस बार भारत के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीतें और भारत को फिर से गौरव का पल दें।
About The Author

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged. It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.