- Hindi News
- बिजनेस
- हीरो ने Xtreme सीरीज़ की दो शानदार बाइक लॉन्च कीं, जानें कीमत और फीचर्स
हीरो ने Xtreme सीरीज़ की दो शानदार बाइक लॉन्च कीं, जानें कीमत और फीचर्स
हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाज़ार में अपनी दो बाइक को अपडेट किया है। हम बात कर रहे हैं हीरो Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R की, जिन्हें कंपनी ने नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। दोनों मोटरसाइकिल में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और TFT डिस्प्ले है।
Xtreme 160R 4V में नया बॉडीवर्क और एडिशनल सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं, 250R में अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज और बेहतर रियर सस्पेंशन मिलता है। आइए इस बाइक के खास फीचर्स के बारे में बात करते हैं।
हीरो Xtreme 160R 4V को सबसे पहले 2023 में लॉन्च किया गया था। इस बाइक में हीरो की साइबरशार्प स्टाइलिंग और रीशेप्ड बॉडी पैनल हैं। इसमें LED हेडलैंप, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रोजेक्टर हाई बीम, H-शेप्ड DRL और H-शेप्ड LED टेल लैंप मिलते हैं।
यह बाइक रेड और ब्लैक फ्रंट व्हील रिम फिनिश में मिलेगी। इसमें 163 cc, ऑयल-कूल्ड, फोर-वॉल्व इंजन है, जो 16.9 Hp और 14.6 NM टॉर्क देता है। हीरो के मुताबिक, यह मोटरसाइकिल सिर्फ़ 4.4 सेकंड में 0 से 60 Km/h की स्पीड पकड़ लेती है।
मोटरसाइकिल में TFT डिस्प्ले है, जो गियर पोज़िशन, शिफ्ट एडवाइस, क्रूज़ कंट्रोल स्टेटस और फ्यूल की खपत दिखाता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है, जिससे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्टफोन नोटिफिकेशन मिलते हैं।
वहीं, एक्सट्रीम 250R की बात करें तो इसमें 250 cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 29.6 HP की पावर और 25.3 NM का टॉर्क देता है। यह बाइक सिर्फ़ 3.2 सेकंड में 0 से 60 Km/h की स्पीड पकड़ लेती है। यह कार्बन रेड, कार्बन व्हाइट और कार्बन ब्लैक कलर में मिलेगी। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी 1 नवंबर से शुरू होगी। हीरो एक्सट्रीम 160R 4V की कीमत 1.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि एक्सट्रीम 250R की कीमत 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

