वित्त मंत्री सीतारमण ने नौवीं बार पेश किया केंद्रीय बजट; इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी, 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे

Hindi Khabarchhe Picture
On

नई दिल्ली। वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश किया। यह नौवीं बार है जब उन्होंने बजट पेश किया। उनका बजट भाषण 85 मिनट का रहा। हालांकि लोग यह उम्मीद लगाए हुए थे कि सरकार इनकम टैक्स में थोड़ी राहत देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा। बाजार को भी बजट भाषण रास नहीं आया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिली। दरअसल, सरकार ने सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया। इस वजह से ही बाजार में यह गिरावट आई है। इधर, वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक एम्स बनाने की घोषणा की है। वहीं, कैंसर को लेकर वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की है। कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। टेक्सटाइल सेक्टर को बूम करने पर सरकर का विशेष फोकस रहेगा। देश में कई मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने की सीतारमण ने घोषणा की है।

बजट में सरकार का फोकस 

इस बजट के जरिए सरकार का फोकस देश में आर्थिक विकास की गति को तेज करना है। सरकार चाहती है कि हर परिवार और क्षेत्र के पास कमाई के पर्याप्त संसाधन और मौके हों। देश की तरक्की में हर युवा की भागीदारी हो, इसके लिए उनके काबिलियत को निखारना सरकार की प्राथमिकता में है। 

क्या बोलीं वित मंत्री सीतारमण

वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले 12 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर रही है और महंगाई काबू में है। आर्थिक सुधारों की वजह से भारत की विकास दर 7 प्रतिशत के आसपास है। इसके अलावा भारत ने खुद की मैन्युफैक्चरिंग और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाई है, जिससे विदेशों से सामान मंगाने की निर्भरता कम हुई है। तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत 'विकसित भारत' की ओर कदम बढ़ाता रहेगा।

Budget-20261
hindi.news18.com

सीतारमण ने बजट-2026 में ये बड़ी घोषणाएं की

  • पश्चिम बंगाल के डानकुनी के लिए एक नए फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया गया है।
  • केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में दुर्लभ खनिजों के लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश को भी जोड़ा जाएगा।
  • देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। टेक्सटाइल सेक्टर को बूम करने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।
  • चीप सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए भारत अपना सेमीकंडक्टर मिशन आईएसएम 2.0 लॉन्च करेगा।
  • इंफ्रास्ट्रक्सर पर ज्यादा जोर: सड़कों, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूती देना। इसके लिए अगले वित्त वर्ष (2026-27) के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत खर्च तय किया गया है। यह पिछले साल के 11.2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।
  • मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के कलपुर्जे बनाने के लिए बजट बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

क्या सस्ता और क्या महंगा होगा इस बजट से

सस्ती

  • जरूरी दवाएं सस्ती होंगी। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी।
  • मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी सस्ती होंगी।
  • लेदर से बने प्रोडक्ट सस्ते होंगे।
  • माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा।
  • सोलर पैनल के दाम घटेंगे।

महंगा: शराब, खनिज, स्क्रैप जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी

About The Author

More News

सिलक्यारा सुरंग से आसान होगी चारधाम यात्रा, डेढ़ घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

Top News

सिलक्यारा सुरंग से आसान होगी चारधाम यात्रा, डेढ़ घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

बहुत चर्चा में रहा सिलक्यारा-पोलगांव टनल प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी फेज में पहुंच गया है। टनल के एक सिरे से...
राष्ट्रीय  
सिलक्यारा सुरंग से आसान होगी चारधाम यात्रा, डेढ़ घंटे का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

'भारत में अमेरिकी सामान पर ज़ीरो टैरिफ...?', ट्रंप के दावे की क्या है असलियत

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वह भारत के साथ एक ट्रेड डील के लिए मान गए...
राजनीति 
'भारत में अमेरिकी सामान पर ज़ीरो टैरिफ...?', ट्रंप के दावे की क्या है असलियत

मोहम्मद दीपक ने कहा, 'अगर मैंने उस दिन आवाज़ नहीं उठाई होती, तो मैं इंसान नहीं कहलाता'

कोटद्वार, उत्तराखंड के मोहम्मद दीपक इस समय पूरे देश में चर्चा में हैं। बात 'मोहम्मद' और 'दीपक' के एक साथ...
राष्ट्रीय  
मोहम्मद दीपक ने कहा, 'अगर मैंने उस दिन आवाज़ नहीं उठाई होती, तो मैं इंसान नहीं कहलाता'

सूरत मनपा का अब तक का सबसे बड़ा 10,593 करोड़ का ड्राफ्ट बजट पेश, जनता पर नया कर का कोई बोझ नहीं

सूरत। सूरत महानगरपालिका ने मंगलवार को वर्ष 2026-27 के लिए ड्राफ्ट बजट पेश किया। मनपा के इतिहास अब तक का...
राष्ट्रीय  
सूरत मनपा का अब तक का सबसे बड़ा 10,593 करोड़ का ड्राफ्ट बजट पेश, जनता पर नया कर का कोई बोझ नहीं

बिजनेस

Copyright (c) Khabarchhe All Rights Reserved.