- Hindi News
- मनोरंजन
- साउथ की इस मूवी ने धुरंधर को पछाड़ा, 3 दिन में वसूला बजट
साउथ की इस मूवी ने धुरंधर को पछाड़ा, 3 दिन में वसूला बजट
रणवीर सिंह की धुरंधर की 150 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई के बीच, 74 वर्षीय सुपरस्टार ममूटी की कलमकवल ने सिर्फ 3 दिनों में अपना बजट निकाल लिया है
साउथ की फिल्मो का बॉलीवुड पर भारी पड़ना अब बात सा हो गया है l दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म साउथ सुपरस्टार ममूटी की कलमकवल के सामने फीकी पड़ गई है। ममूटी की फिल्म ने पहले वीकेंड में बिना किसी शोर-शराबे के मजबूत कमाई की और सिर्फ 3 दिनों में अपना बजट भी निकाल लिया। वहीं धुरंधर भले ही 100 करोड़ की कमाई पार कर चुकी हो, लेकिन बजट वसूलने में अब भी पीछे है।
ममूटी की कलमकवल ने बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर को पछाड़ दिया है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 16.35 करोड़ और वर्ल्डवाइड 38 करोड़ की कमाई कर ली है।
पहले दिन 5 करोड़ की ओपनिंग, दूसरे दिन 5.5 करोड़ और तीसरे दिन 5.85 करोड़ का कलेक्शन मिला। कोईमोई डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म का बजट 29 करोड़ है, जिसे कलमकवल सिर्फ 3 दिनों में ही वसूल कर चुकी है
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, रणवीर सिंह की धुरंधर ने तीन दिनों में भारत में 103 करोड़ नेट और 123.5 करोड़ ग्रॉस कमाई की है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 158 करोड़ तक पहुंच चुका है। हालांकि, 250 करोड़ के बजट की भरपाई करने से फिल्म अभी भी काफी दूर है।
कलमकवल की बात करें तो इस क्राइम थ्रिलर को जितिन के. जोसे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ममूटी के साथ विनयकन, गिबिन गोपीनाथ और राजिशा विजयन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। इसे ममूटी कंपनी ने प्रोड्यूस किया है। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

