- Hindi News
- मनोरंजन
- स्मृति मंधाना जल्द बनने वाली हैं इंदौर की बहू, सिंगर पलाश मुच्छल संग शादी की चर्चाएँ तेज़
स्मृति मंधाना जल्द बनने वाली हैं इंदौर की बहू, सिंगर पलाश मुच्छल संग शादी की चर्चाएँ तेज़
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना जल्द ही बॉलीवुड के टैलेंटेड संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में पलाश ने खुद इस बात की पुष्टि की थी, और अब उनकी वेडिंग सेरेमनी से जुड़ी नई जानकारियाँ सामने आ रही हैं।
महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनकी खूबसूरती और स्टाइल की चर्चा हर तरफ होती है। भारतीय महिला टीम की सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल स्मृति, पिछले कई वर्षों से अभिनेता, गायक, निर्देशक और संगीतकार पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी और कोजी तस्वीरों से सुर्खियाँ बटोरते रहते हैं।
स्मृति मंधाना की शादी कब होने वाली है?
कुछ समय पहले पलाश मुच्छल ने खुद मीडिया से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की थी कि वे जल्द ही स्मृति मंधाना को इंदौर की बहू बनाने वाले हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खबर के बाद फैंस बेहद उत्साहित हैं और स्मृति की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब यह जानकारी सामने आई है कि क्रिकेटर किस दिन और कहां पलाश मुच्छल से शादी करने वाली हैं।
टाइम्स एंटरटेनमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 20 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होने की संभावना है l जो स्मृति का होमटाउन भी है। हालांकि, उनकी शादी की आधिकारिक तारीख और विवरण अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। करीब छह साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद यह कपल अब शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने साल 2019 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। करीब पाँच साल तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद, दोनों ने 2024 में इसे सार्वजनिक किया। इस समय स्मृति 50-50 ओवर के वुमन्स वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं, जहाँ 30 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। ऐसे में पलाश और उनके फैंस स्मृति को पूरी उत्सुकता के साथ चीयर करते नजर आएंगे। पलाश को पहले भी कई बार स्टेडियम में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया है।
कौन हैं पलाश मुच्छल?
पलाश मुच्छल, मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं और खुद भी एक प्रोफेशनल सिंगर, कंपोजर और फिल्ममेकर हैं। उन्होंने न सिर्फ कई गाने तैयार किए और गाए हैं, बल्कि फिल्मों में एक्टिंग और डायरेक्शन का भी अनुभव हासिल किया है। पलाश ने राजपाल यादव और रुबीना दिलैक अभिनीत फिल्म ‘अर्ध’ का निर्देशन किया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा।
पलाश अपनी बहन पलक के साथ अक्सर लाइव शो करते हैं और उनके नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है l वे बॉलीवुड के सबसे कम उम्र के म्यूजिक कंपोजर रहे हैं। उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में अपना पहला गाना कंपोज किया था। 22 मई 1995 को जन्मे पलाश एक मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

